|
पाकिस्तान के खिलाफ जोड़े ने दिलाई जीत:
सोमवार को हुए मुकाबले में इस कपल ने तीसरे विकेट के लिए इन दोनों ने 67 रनों की साझेदारी की। यह साझेदारी ऐसे समय पर आई जब टीम को इस रन की ज्यादा जरूरत थी। इस दौरान मारिजाने कैप ने 38 और निकर्क ने नाबाद 33 रन बनाए। कैप और निकर्क दोनों ने 1-1 विकेट भी हासिल किया।
| |
लड़कों की क्रिकेट एकेडमी जॉइन करने वाली पहली महिला क्रिकेटर्स :
बता दें कि निकर्क ने साउथ अफ्रीका के लिए साथ मिलकर 82 वनडे और 56 टी20 मैच साथ खेल चुके हैं। निकर्क और मारिजाने कैप साउथ अफ्रीका में लड़कों की क्रिकेट एकेडमी जॉइन करने वाली पहली महिला क्रिकेटर्स भी हैं। आपको बता दें मारिजाने कैप और डेन वेन निकर्क ने दो दिन के अंतर पर इंटरनेशनल डेब्यू किया था। दोनों ही खिलाड़ियों ने साल 2009 वर्ल्ड कप के दौरान अपना पहला मैच खेला था।
| |
जुलाई में रचाई थी शादी:
बता दें इस कपल ने जुलाई में शादी की थी। शादी की तस्वीर मारिजाने कैप ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की थी। करियर की बात करें तो कप्तान वेन निकर्क वनडे में साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। वह 98 मैचों में 126 विकेट अपने नाम कर चुकी हैं।इसके अलावा उनके बल्ले से वनडे में 1946 रन भी निकले हैं। साल 2017-18 सीजन के लिए उन्हें सीएसए वीमेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड भी मिला था।
दूसरी ओर मारिजाने कैप का भी जवाब नहीं हैं। 106 वनडे विकेट लिए हैं। इसके अलावा वो 1,626 वनडे रन भी बना चुकी हैं। मारिजाने कैप वनडे रैंकिंग में नंबर 4 पर काबिज हैं। मारिजाने कैप और डेन वेन निकर्क ने साउथ अफ्रीका के लिए साथ मिलकर 82 वनडे और 56 टी20 मैच साथ खेल चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications
