रेसलर गीता फोगाट ने सचिन-आमिर के साथ देखी 'दंगल', हुईं भावुक और...
नई दिल्ली। भारत की आन-बान और शान रेसलर गीता फोगाट ने भारत रत्न सचिन तेंदुलकर और मिस्टर परफेक्ट यानी कि आमिर खान के साथ हाल ही में उनकी फैमिली पर बनी फिल्म 'दंगल' देखी। गीता फिल्म 'दंगल' की विशेष स्क्रीनिंग में शामिल हुई थीं।
मिलिए दंगल के असली हीरो रेसलर महावीर फोगाट से, जो सच में धाकड़ हैं...
फिल्म के बारे में अपनी खुशी बांटते हुए गीता ने कहा कि सचिन तेंदुलकर और आमिर के साथ बैठकर फिल्म देखना अपने आप में काफी खास है। सचिन ने तो मेरा मान बढ़ा दिया तो वहीं आमिर खान ने मुझे सम्मान देकर भाव-विभोर कर दिया है।
सचिन ने बढ़ाया मेरा मान तो आमिर ने दिया सम्मान
आपको बता दें कि तेंदुलकर विशेष तौर पर यह फिल्म देखने के लिये पहुंचे थे, गीता ने कहा कि बॉलीवुड और खेल जगत के महान दिग्गजों के साथ देखना मेरे परिवार के लिए गर्व की बात है, मैं आमिर खान को फिल्म की क़ामयाबी के लिए शुभकामनाएं देती हूं।
खास बातें..
- पहलवान महावीर फोगाट की बड़ी बेटी गीता फोगाट कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 की गोल्ड मेडलिस्ट हैं।
- गीता फोगाट पहली भारतीय महिला हैं, जिन्होंने ओलंपिक (लंदन 2012) खेला।
- गीता को अर्जुन अवार्ड से नवाजा जा चुका है।
- बबीता (25) और विनेश (20) भी कॉमनवेल्थ गेम्स (2014) में स्वर्ण पदक विजेता रही हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications


