Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जब रैना ने पत्रकार को कहा, आप अपनी पत्नी के साथ खुश हैं या फिर...

नयी दिल्ली। आईपीएल सीजन 9 की शुरुआत होने वाली है। सुरैश रैना गुजरात लायंस की कमान संभाल रहे हैं। टीम के कैप्टन सुरेश रैना से जब टीम इंडिया के कोच के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने बड़े ही मजाकिया अंदाज में इसका जबाव दिया। IPL में युवराज सिंह के छक्कों का इंतजार करना होगा फैंस को

मुंबई में हुए एक प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकार ने रैना से कोच के संबंध में सवाल किया। रैना से पूछा गया कि वह भारतीय या विदेशी में से किस कोच के साथ ज्‍यादा सहज महसूस करेंगे? पत्रकार के इस सवाल का जबाव देते हुए रैना ने कहा ये बताइए कि आप अपनी पत्‍नी के साथ ज्‍यादा सहज रहेंगे या किसी अन्‍य महिला के साथ। 5 कप्तान जिन्होंने टीम की बेहतरी के लिए खुद छोड़ दी कप्तानी

रैना के इस जवाब को सुनकर वहां मौजूद सभी लोग ठहाके लगाने लगे। लोगों को रैना का ये चेहरा बहुत कम ही देखने को मिलता है। हलांकि उन्होंने बाद में इस सवाल का जवाब गंभीरता से दिया और कहा कि राष्‍ट्रीय कोच की नियुक्ति का जिम्‍मा बीसीसीआई का है। इससे खिलाड़ियों का कोई लेना-देना नहीं।

रैना ने कहा कि बोर्ड जिस भी कोच का चयन करेगा, वह उसके साथ खुश रहेंगे। उनका काम अपने बेहतर प्रदर्शन देकर टीम को आगे बढ़ाना है। चयन का काम बोर्ड का है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+