Good News: केएल राहुल की टीम में वापसी, विशाखापट्टनम टेस्ट खेलेंगे
मुंबई| क्रिकेट प्रेमियों के लिए, खास तौर पर लोकेश राहुल के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है क्योंकि उनके चहेते खिलाड़ी इंग्लैंड के साथ विशाखापट्टनम में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के साथ होंगे।
इस बात की जानकारी बीसीसीआई ने मीडिया को दी। अपने बयान में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने कहा कि टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज राहुल अपनी मांसपेशियों में खिंचाव से पूरी तरह उबर गए हैं और वापसी के लिए तैयार हैं।
आपको बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में 17 नवम्बर से खेला जाएगा। इससे पहले, भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था। जिस तरह से मेहमान टीम ने राजकोट में बढ़िया प्रदर्शन किया है उसे देखकर आने वाले मैच काफी दिलचस्प होगा ऐसी उम्मीद की जा रही है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
