For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

तो अनुष्का नहीं डेनियल होगीं विराट की बीवी?

Danielle meets Virat Kohli: Did he accept her marriage proposal?
इन दिनों क्रिकेट सुपर स्टार विराट कोहली बॉलीवुड हसीना अनुष्का शर्मा के साथ डेटिंग को लेकर चर्चा में हैं, हालांकि दोनों की ओर से इस मामले की पुष्टि नहीं हुई हैं लेकिन फिर भी दोनों की हरकतें बताने के लिए काफी हैं कि दोनों के बीच में नजदीकियां बहुत ज्यादा हैं।

फिलहाल तो दोनों के बीच में क्या चल रहा है यह तो वो दोनों ही जानें लेकिन आज विराट का जिक्र हम अनुष्का के लिए नहीं बल्कि इंग्लैंड टीम की ऑल-राउंडर डेनियल वेट के लिए करते हैं जिन्होंने इसी साल आईसीसी वर्ल्ड टी-20 में कोहली की आतिशी बल्लेबाजी को देखकर उन्हें ट्विटर पर ही शादी के लिए प्रपोज कर दिया था।

विराट-अनुष्का के अफसाने बहुत लेकिन शायद प्यार अब हुआ है..

हाल ही में दोनों खिलाड़ियों की मुलाकात इंग्लैंड दौरे पर हुई, टीम इंडिया के इस समय के सबसे ग्लैमरस क्रिकेटर विराट कोहली ने डर्बीशायर से मैच के दौरान इंग्लैंड टीम की इस सुपरस्टार से मुलाकात की और फोटो भी खिचवाई। वेट के भाई मैक्स वेट ने ये फोटो क्लिक की और फिर इसे अपने ट्वीटर अकाउंट पर पोस्ट कर दिया. मैक्स ने एक फोटो के कैप्शन में लिखा 'दिस वुड मेक ए क्यूट कपल...हाहाहा.। जिसके बाद ट्विटर पर इस फोटो को लोग रीट्विट करने में लगे हुए हैं।

फोटो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि विराट भी डेनियल को पसंद करते हैं, इसलिए लोग फोटो देखकर कमेंट दे रहे हैं कि लगता है कि अनुष्का नहीं डेनियल होगीं विराट की बीवी?

वैसे आप लोगों का इस फोटो कपल के बारे में क्या कहना है? अपनी राय नीचे लिखे कमेंट बॉक्स में दर्ज करायें।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+