For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कभी दिया था शादी का ऑफर, अब भारत के खिलाफ विराट के इस गिफ्ट का इस्तेमाल करना चाहती हैं डेनियल

नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली की फैन फॉलोइंग केवल भारत में नहीं बल्कि दुनिया के सभी देशों में है। कोहली की फैन लिस्ट में इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर भी हैं। दरअसल भारतीय महिला क्रिकेट टीम को हराकर पिछले साल वर्ल्ड कप जीतने के बाद से इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है और अब एक बार फिर से इंग्लैंड की महिला टीम भारत आ रही है। इंग्लैंड की टीम शानदार फॉर्म में है। खासकर कोहली की फैन डेनियल वेट शानदार फॉर्म में है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेनियन ने टी-20 प्रारूप में महज 56 गेंदों में शतक लगाकर सबको चौंका दिया था।

डेनियल भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की बड़ी फैन है। गौरतलब है कि उन्होंने एक समय विराट को शादी का प्रस्ताव भी दिया था, जिसपर विराट ने अपनी प्रशंसक को खुद का बल्ला गिफ्ट में दिया था। आपने सुना होगा कि वनडे का पहला सबसे तेज शतक (37 गेंद) शाहिद अफरीदी ने सचिन के बल्ले से लगाया था। कुछ ऐसा ही हुआ है डेनियल वेट के साथ। खबरों की मानें तो डेनियल वेट ने विराट के ही बल्ले से टी-20 में मुश्किल शतक ठोका था।

अब डेनियल वेट भारत में मार्च के आखिर में होने वाली त्रिकोणीय सीरीज में विराट के बल्ले को भारत के खिलाफ इस्तेमाल करेंगी। पूर्व में दिए एक साक्षात्कार में इंग्लैंड की यह खिलाड़ी कह चुकी हैं कि वह अब विराट द्वारा दिए गए बल्ले का इस्तेमाल करती हैं। आपको बता दें कि वेट ने विराट कोहली से मिले बल्ले का नाम बीस्ट रखा है।

साल 2014 में भारत के इंग्लैंड दौरे पर डेनियल वेट ने विराट कोहली से मुलाकात की थी। तब भारतीय कप्तान ने उन्हें अपने बल्ला गिफ्ट में दिया था। वेट उसी साल टी-20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विराट की 72 रनों की पारी से काफी प्रभावित हुई थीं और उन्होंने भारतीय बल्लेबाज को शादी को ऑफर दिया था। तब उन्होंने इस मामले में ट्वीट किया था।

ईएसपीएनक्रिकइन्फो के मुताबिक डेनिएल ने उस पल को याद करते हुए बताती हैं कि उनके कोहली को प्रपोज किए उस ट्वीट को कुछ ही मिनटों में 1000 से अधिक लाइक्स और रीट्वीट मिल गए थए। उन्होंने बताया, "मैंने अपना फोन उठाया और मैंने देखा कि मेरे ट्वीट को हजार बार लाइक और रीट्वीट किया जा चुका था। हर जगह भारतीय समाचार थे, वे मेरे पिता को घर पर ईमेल कर रहे थे।"

हालांकि डेनियल ने बताया कि जब वे कोहली से दोबारा मिलीं तो उन्होंने कहा कि 'आपको ट्विटर पर ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए! वे चीजें गंभीरता से लेते हैं!' डेनियल कहती हैं कि फिर मैंने कोहली से कहा कि 'ठीक है, सॉरी!'

Story first published: Tuesday, March 13, 2018, 11:46 [IST]
Other articles published on Mar 13, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+