सालगिरह के माैके पर पत्नी ने बेन स्टोक्स को किया KISS, रोमांटिक तस्वीर हुई वायरल
नई दिल्ली। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स माैजूदा समय अपने खेल से ज्यादा निजी जिंदगी के कारण चर्चा में रह रहे हैं। स्टोक्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सोमवार अपनी पत्नी के साथ रोमांटिक तस्वीर शेयर की जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। तस्वीर में पत्नी क्लेयर रैटक्लिफ स्टोक्स को किस करती हुई दिखाई दे रही हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए स्टोक्स ने क्लेयर को शादी की दूसरी सालगिरह पर खूबसूरत अंदाज में बधाई दी।

तस्वीर शेयर कर लिखा प्यारा संदेश
स्टोक्स और क्लेयर ने 14 अक्टूबर 2017 को शादी की थी। उन्होंने इस तस्वीर के साथ एक प्यारा सा संदेश भी लिखा है। उन्होंने लिखा है- 'शादी की दूसरी सालगिरह मुबारक हो, जब आप आनंद में हों तो वक्त पंख लगाकर उड़ जाता है। बहुत सारा प्यार।' एक सप्ताह पहले स्टोक्स ने अपनी पत्नी को जन्मदिन की भी बधाई दी थी। और अब शादी की सालगिरह के मौके पर यह रोमांटिक पोस्ट लिखी है।
झूठी खबर का शिकार बने थे स्टोक्स
एक हफ्ते पहले स्टोक्स ने भी अपनी पत्नी को जन्मदिन की बधाई दी थी। और अब शादी की सालगिरह के मौके पर यह रोमांटिक पोस्ट लिखी गई है। हाल ही में स्टोक्स पर पत्नी से झगड़ा करने का आरोप लगा था। तस्वीर का हवाला देकर यह भी कहा जा रहा था कि झगड़े के दौरान बेन ने अपनी पत्नी क्लेयर का गला दबा दिया। लेकिन क्लेयर ने इन सब बातों को बकवास करार दिया था। इस झूठी खबर पर स्टोक्स ने भी नाराजगी जताई थी।

पत्नी ने बताया था बकवास
सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही थी जिसमें स्टोक्स का हाथ उनकी पत्नी के गले पर है और ऐसा लग रहा है जैसे वह गुस्से में हैं। इस तस्वीर को लेकर लोगों ने स्टोक्स की खिंचाई शुरू कर दी। ऐसे में उनकी पत्नी क्लेयर ने ट्वीट करके इसे फर्जी बताया। क्लेयर ने ट्वीट किया था, 'विश्वास नहीं हो रहा कि लोग क्या-क्या बकवास कर सकते हैं। मैं और मेरे बेन प्यार दिखाने के लिए एक दूसरे का चेहरा खींचते हैं। कुछ लोगों ने स्टोरी में ट्विस्ट लाने की कोशिश की। इसके बाद हम मैकडी में भी गए और खूबसूरत पल बिताए।' इसे बेन स्टोक्स ने भी किसिंग इमोजी के साथ रीट्वीट किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
