ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने क्रिकेट से संन्यास लिया
सिडनी। एक बड़ी खबर क्रिकेट जगत से है, दुनिया के बल्लेबाजों को अपनी तेज गेंदबाजीं की वजह से चारों खाने चित्त कराने वाले ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया है। क्रिकेट खेलने वाले सभी देशों के टॉप बल्लेबाजों में से कोई भी ऐसा नहीं है जिसे अपने 20 साल के खूबसूरत क्रिकेट करियर में ब्रेट ली अपनी गेंदों से परेशान ना किया हो।
इसलिए ही उनके संन्यास पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें बधाई देते हुए कहा है कि उन्हें ब्रेट ली पर गर्व है। मालूम हो कि सिडनी सिक्सर्स ही ब्रेट ली का अंतिम क्रिकेट मैच होगा। गाना गाने का शौक रखने वाले ब्रेट ली के नाम 76 टेस्ट में 310 और 221 वनडे में 380 विकेट हैं। उन्होंने 117 टी20 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 105 विकेट लिए हैं। इसके अलावा उनके टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट हैं।
ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने क्रिकेट से संन्यास लिया
ब्रेट ली के संन्यास पर दुनिया भर के दिग्गजों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ब्रेट ली को खूबसूरत और सफल करियर के लिए बधाई दी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
