Happy B'day- 15 दिलचस्प तथ्य जो राहुल द्रविड़ को बनाती है खास
लखनऊ। टीम इंडिया के चुनिंदा बल्लेबाजों में शुमार और द वॉल राहुल द्रविड़ आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे है। द्रविड़ को एक मात्र ऐसे बल्लेबाज के तौर पर जाना जाता है जो सचिन तेंदुलकर के भारतीय क्रिकेट में पूरी तरह से दबदबे के बीच अपनी एकदम अलग और विशेष पहचान बनाने में सफलता हासिल की।
Video- राहुल द्रविड़ की बेहतरीन गेंदबाजी, अफ्रीकी टीम के 2 अहम विकेट झटके
द्रविड़ ने अपनै कैरियर में कुल 164 टेस्ट मैच, 344 वनडे मैच खेले हैं। टेस्ट मैच में उन्होंने 52.31 के औसत से 13288 रन बनाये जिसमें उन्होंने 36 शतक और 63 अर्धशतक लगाये। टेस्ट मैच में उनका सर्वाधिक स्कोर 270 रन है। वहीं 344 वनडे मैच में उन्होंने 39.16 के औसत से 10889 रन बनाये जिसमें उन्होंने 12 शतक और 83 अर्ध शतक लगाये। यही नहीं उन्होंने विकेट कीपर की भी भूमिका बखूबी निभाई। उन्होंने टेस्ट और वनडे दोनों मे मिलाकर 406 कैच और 14 स्टंपिंग की है।

जैम की फैक्ट्री
पिता करते थे जैम की फैक्ट्री में काम।

चार लगातार टेस्ट में जड़ा सैकड़ा
द्रविड़ ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने लगातार 4 पारियों में सैकड़ा जड़ा है।

पहला आईसीसी टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर द्रविड़ नाम
2004 में आईसीसी अवार्ड शुरु होने पर पहले आईसीसी टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईय़र का खिताब द्रविड़ को मिला था।

हर टेस्ट खेलने वाली टीम के खिलाफ सैकड़ा
द्रविड़ ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने हर टेस्ट खेलने वाली टीम के खिलाफ सैकड़ा जड़ा है।

द्रविड़ एकलौते ऐसे गैर ऑस्ट्रेलाई जिन्होंने ब्रैडमैन आधिकारिक बयान दिया
14 दिसंबर 2012 में द्रविड़ ने कैनबरा में ब्रैडमैन के ओरेशन कार्यक्रम में आधिकारिक भाषण दिया था।

1999 विश्वककप में सर्वाधिक स्कोरर थे द्रविड़
इंग्लैंड में 1999 विश्वकप में द्रविड़ ने सर्वाधिक 461 रन बनाये थे।

द्रविड़ सेक्सियस्ट खेल पर्सनालिटी
वर्ष 2004-05 में एक पत्रिका ने द्रविड़ को भारत का सेक्सियस्ट स्पोर्ट पर्सनालिटी के रूप में चुना था।

पहले ही मैच में सन्यास ले लिया
द्रविड़ ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने अपने पहले ही डेब्यू टी-20 मैच में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था।

क्रिकेट से पहले हॉकी प्लेयर थे द्रविड़
द्रविड़ क्रिकेट में आने से पहले हॉकी खेलते थे। उन्हें कर्नाटक की जूनियर स्टेट टीम में शामिल किया गया था।

द्रविड़ के नाम से शुरु होआ जैमी कम
बेंगलुरू में लोकल स्कूल टूर्नामेंट जैमी कप के नाम से खेला जाता है। मैन ऑफ द मैच को जैमी ऑफ द डे का खिताब दिया जाता है।

द्रविड़ हर मैच में नये कपड़े पहनते थे
इस अंधविश्वास कहे या आस्था लेकिन द्रविड़ हर टेस्ट मैच में नये कपड़े पहना करते थे।

डेब्यू टी-20 में लगातार तीन छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
टी-20 के पर्दापण मैच में लगातार तीन छक्के लगाने वाले एकलौते बल्लेबाज।

2003 में स्कॉटलैंड की टीम से भी खेले
द्रविड़ ने ना सिर्फ भारत बल्कि स्कॉटलैंड के लिए भी मैच खेला है, हालांकि वह 0 रन पर आउट हो गये थे।

300 से अधिक पार्टनरशिप में रहे हिस्सेदार
द्रविड़ एकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं जो कि 300 से अधिक वनडे मैचों की साझेदारियों में शामिल रहे।

टेस्ट मैच में 31258 गेंदे खेलने का रिकॉर्ड
द्रविड़ के नाम टेस्ट मैच में 31258 गेंद खेलने का विश्व रिकॉर्ड है।

धीरे-धीरे.. राहुल-विजेता..दिल के मेहमां हो गये..
धीरे-धीरे.. राहुल-विजेता..दिल के मेहमां हो गये..
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications