Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विंडीज के तीन खिलाड़ियों को सताई परिवार की चिंता, नहीं जाएंगे इंग्लैंड दाैरे पर

नई दिल्ली। क्रिकेट विंडीज (सीडब्ल्यूआई) के मुख्य कार्यकारी जॉनी ग्रेव ने खुलासा किया कि डेरेन ब्रावो, शिमरोन हेतमेयर और कीमो पॉल ने अपने परिवार की चिंता के कारण कोविड-19 महामारी के बीच इंग्लैंड का दौरा करने से इनकार किया। ये तीनों सभी प्रारूपों के लिए केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ी हैं, लेकिन इन्होंने अगले महीने होने वाली श्रृंखला के लिए इंग्लैंड का दौरा करने से मना कर दिया। ग्रेव ने कहा कि वह इसके पीछे का कारण समझ सकते हैं और उन्हें उनसे सहानुभूति है।

ग्रेव ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से कहा, ''कीमो पॉल अपने पूरे बड़े परिवार का अकेला कमाने वाला है। वह सचमुच काफी चिंतित था कि अगर उसे कुछ हो गया तो उसका परिवार कैसे चलेगा। '' पॉल ने बोर्ड को ईमेल लिखकर दौरे से हटने के अपने फैसले का कारण बताया।

ग्रेव ने कहा, ''उसने बताया कि उसके लिये यह फैसला कितना कठिन था और वह वेस्टइंडीज के लिए खेलना कितना पसंद करता है लेकिन परिवार के साथ मश्विरे के बाद उसे नहीं लगता कि वह उन्हें छोड़ कर जा सकता है इसलिए वह इस दौरे पर नहीं जाना चाहता। '' ब्रावो भी ब्रिटेन में हालात से चिंतित थे, जहां 2.70 लाख मामले सामने आ चुके हैं और वह अपने परिवार को छोड़कर नहीं जाना चाहते।

ग्रेव ने कहा, ''उसने भी अपने फैसले पर काफी पछतावा जताया क्योंकि उसके लिए विंडीज के लिए खेलना सम्मान की बात है। '' आठ जुलाई से शुरू होने वाली तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए 25 सदस्यीय कैरेबियाई टीम अगले मंगलवार को इंग्लैंड पहुंचेगी।

विंडीज-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल:
पहला टेस्ट मैचः 8-12 जुलाई, एजेस बोल पर
दूसरा टेस्ट मैचः 16-20 जुलाई, एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड पर
तीसरा टेस्ट मैचः 24-28 जुलाई, एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड पर

Story first published: Friday, June 5, 2020, 16:20 [IST]
Other articles published on Jun 5, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+