इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज बॉलर का दावा- 10 सालों में हर कोई पंत, पांड्या की तरह खेलेगा
नई दिल्लीः भारत के युवाओं ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में जिस तरह से प्रदर्शन किया है उसके बाद टीम इंडिया के क्रिकेट ब्रॉन्ड को लेकर दुनिया भर में चर्चा हो रही है। आमतौर पर इंग्लैंड की टीम वनडे में फियरलैस होकर खेलती है लेकिन भारत की यूथ ब्रिगेड में ऐसे कई खिलाड़ी सामने आए हैं जो आने वाले सालों में इंटरनेशनल क्रिकेट पर राज करने की क्षमता रखते हैं।
इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज डेरेन गफ का मानना है कि भारत के खिलाड़ियों की मौजूदा खेंप ने इस बात का खाका तैयार कर दिया है कि अगले दशक में बल्लेबाजी कैसे विकसित होगी।
रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में 157 रनों पर चार विकेट खोने के बाद ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या ने पांचवें विकेट के लिए 99 रनों की साझेदारी कर इंग्लैंड को मैच से दूर कर दिया।
अपने समय के शानदार गेंदबाज रहे गॉफ ने टॉकस्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा, "10 साल के समय में, हर खिलाड़ी उस तरह से खेलने जा रहा है जैसे की ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या खेलते हैं। खिलाड़ी बेहतर रूप से इसके आदी होते जा रहे हैं। यही कारण है कि हर कोई ऐसे खेलने जा रहा है। आपने खिलाड़ियों को देखा है - स्मिथ, विलियमसन, रूट, जो निश्चित समय में स्थिति के अनुसार खेलते हैं और पारी को बनाते हैं और फिर अंत में स्ट्राइक रेट पर काम करते हैं।
लेकिन भविष्य यहां पहले से ही है -आने वाले 15 सालों में हर कोई हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर की तरह खेलने जा रहा है। यह शानदार बल्लेबाजी होगी।"
प्रशंसकों और क्रिकेट पंडितों को इस बात ने प्रभावित किया, पंत और पांड्या ने जल्दी विकेट गिरने के बावजूद अपने अंदाज को नहीं बदला। दोनों ने सतर्कतापूर्वक पारी खेलने के बजाय, इंग्लैंड के खिलाफ जवाबी हमला किया और अगले 11 ओवरों में 99 रन बनाए। गॉफ इस तरह के अंदाज को क्रिकेट का भविष्य मानते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
