'दुनिया के किसी भी स्पिनर का सामना कर सकता है ये बल्लेबाज'

नई दिल्ली। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज डेरेन गाॅ ने डोम सिबले को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ये इंग्लिश ओपनर अगर भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के खिलाफ खेलते हुए दोहरा शतक लगा सकता है तो दुनिया के किसी भी स्पिनर का सामना कर सकते है। सिबली ने विंडीज के खिलाफ हुए दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 120 रनों की पारी खेलकर जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

गॉ ने स्काई स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा, 'लोग मुझे बताते रहे कि वह स्पिन के खिलाफ सहज नहीं है। मैंने पहले भी कहा है कि उसने अश्विन के खिलाफ दोहरा शतक बनाया है।' उन्होंने कहा, 'अश्विन अभी सर्वश्रेष्ठ स्पिनरों में से एक है। उसने उनके खिलाफ दोहरा शतक बनाया है और मैदान के हर तरफ शॉट लगाए थे। अगर वह अश्विन के खिलाफ खेलते हुए दोहरा शतक बना सकता है तो मेरे लिए यह काफी हैं।'

बता दें कि वारविकशर की तरफ से खेलते हुए सिबले ने नॉटिंघमशर के खिलाफ नाबाद 215 रन बनाए थे। नॉटिंघमशर की टीम में अश्विन भी थे। इंग्लैंड के लिए 58 टेस्ट में 229 विकेट लेने वाले गॉ का मानना है कि सिबले की लंबी पारी खेलने की क्षमता उन्हें पूर्व दिग्गजों माइकल आथर्टन और एलेस्टेयर कुक जैसा बनाती है जहां वह शीर्ष क्रम में अपना प्रभाव छोड़ सकते हैं।

गॉ ने कहा, 'मैं उसे पसंद करता हूं, उसे आउट होना पसंद नहीं है। हम ऐसे ही बल्लेबाज को ढूंढ रहे थे। हम शीर्ष क्रम पर आथर्टन या कुक जैसे बल्लेबाजों के बारे में बात करते हैं, हमें ऐसा बल्लेबाज मिल गया है। उन्होंने कहा, 'सिबले ने यह साबित किया है कि वह शीर्ष क्रम पर खेलते हुए समय बिता सकता है। हमारे पास कई खिलाड़ी है जो रनगति को बढ़ा सकते है। हमें ऐसे बल्लेबाज चाहिए जो नई गेंद की चमक कम कर सकें।'

Story first published: Tuesday, July 28, 2020, 6:11 [IST]
Other articles published on Jul 28, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+