Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

2019 तक आॅस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कोच बने रहेंगे डेरेन लेहमैन, एशेज और विश्वकप मानी जा रही वजह

आॅस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कोच डेरेन लेहमैन का कार्यकाल अनुबंध बढ़ा दिया गया है। अब वह अक्टूबर 2019 तक आॅस्ट्रेलियाई टीम के क्रिकेट कोच बने रहेंगे। आपको बता दें कि लेहमैन का कार्यकाल अगले साल जून में समाप्त होने वाला था। माना जा रहा है कि 2017-2018 में होने वाली एशेज श्रंखला और इंग्लैंड में 2019 में होने वाले क्रिकेट विश्वकप के मद्देनज़र आॅस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने यह अहम फैसला लिया है।

इस फैसले के बाद डेरेन ने अपने ट्वीटर अकाउंट से आॅस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड का आभार व्यक्त किया। 2013 में पदभार संभालने वाले डेरेन के टीम से जुड़ने के बाद आॅस्ट्रेलिया टेस्ट और वनडे रैंकिंग में टॉप पर पहुंची थी। डेरेन के नेतृत्व में ही टीम ने एशेज सीरीज़ में 5-0 से क्लीन स्वीप करने के साथ दक्षिण अफ्रीका सरीखी धुरंधर क्रिकेट टीम को उसकी ही ज़मीन पर हराया और पिछले साल आईसीसी क्रिकेट विश्वकप अपने नाम किया।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+