इस दिग्गज कप्तान ने कहा, 'अगर वर्ल्ड कप जीतना नहीं चाहते तो घर बैठो'
नई दिल्ली। वर्ल्ड कप 2019 में अब कुछ ही महीने बाकी हैं। हर टीम क्रिकेट की सबसे बड़ी ट्रॉफी को हासिल करना चाहती है। इसके लिए हर टीम अपने-अपने प्लान और खिलाड़ी तैयार कर रही है, जो इस सपने को साकार करके दिखाएंगे। फिर चाहे वह मेजबान टीम इंग्लैंड हो या फिर प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे रहने वाली और वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करने वाली टीम हो। हर टीम की निगाहें बस चमचमाती ट्रॉफी पर हैं।
इस बीच श्रीलंकाई टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान महेला जयवर्धने ने एक तड़तड़ाता बयान दिया है। जयवर्धने का कहना है कि अगर कोई टीम ये सोच रही है कि वो वर्ल्ड कप नहीं जीत सकती तो उसे वहां होना ही नहीं चाहिए। महेला जयवर्धने ने अपने बयान में कहा है, "मैं नहीं सोचता कि कोई टीम, यहां तक कि क्वालीफाइंग टीम जो वर्ल्ड कप खेलना चाहती है वो सोचती होगी कि वे वर्ल्ड कप नहीं जीत सकते। अगर ऐसा है तो उन्हें घर बैठना चाहिए।"
वर्ल्ड कप जीतना नहीं चाहते तो घर बैठो
श्रीलंकाई टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान ने कहा, "वहां एटिट्यूड होना चाहिए कि हमें ट्रॉफी जीतनी है। इसलिए मैं ये कह सकता हूं कि बांग्लादेश भी वर्ल्ड कप जीत सकती है। मैं हर बार कहता हूं कि हर टीम को ये सोचना चाहिए कि उसे ये प्रतियोगिता जीतनी है। ऐसा ही एशिया कप में हुआ है। अगर किसी टीम का माइंडसेट ऐसा नहीं है तो उस टीम को वर्ल्ड कप नहीं खेलकर घर पर आराम करना चाहिए।"
बता दें कि महेला जयवर्धने फिलहाल बीपीएल यानी बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खुलाना टाइटन्स के हेड कोच हैं। वर्ल्ड कप से जुड़ी ये बात जयवर्धने ने बीपीएल प्लेयर्स के ड्राफ्ट प्लान तैयार करने के दौरान कही। गौरतलब है कि श्रीलंका की टीम एशिया कप के फाइनल में भी प्रवेश नहीं कर पाई थी, जबकि अफगानिस्तान जैसी टीम ने टीम इंडिया को भी टक्कर दी थी और धोनी की कप्तानी में मैच टाई करा दिया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
