Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

BCCI ने विंग कमांडर अभिनंदन के सम्मान में जारी की खास नंबर की जर्सी

Abhinandan Vardhman को Team India का सलाम, जारी की उनके नाम की jersey | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। विंग कमांडर अभिनंदन ने अपने साहस और वीरता से ना केवल तमाम भारतीय युवाओं को प्रभावित किया है बल्कि तमाम अन्य क्षेत्रों के दिग्गज भी इस भारत मां के वीर सपूत का 'अभिनंदन' कर रहे हैं। खेल जगत भी अच्छे अछूता नहीं है। खेलों की बात करें तो भारत में क्रिकेट की एकछत्र बादशाहत है। क्रिकेट की तमाम हस्तियों की ओर से भी अभिनंदन को देश का असली हीरो बताते हुए सलाम ठोका गया है। वहीं, भारत में क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था बीसीसीआई ने भी अभिनंदन के सम्मान का एक शानदार तरीका खोज निकाला है।

बता दें विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान शुक्रवार रात पाकिस्तान से सकुशल लौट आए। इस मौके पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम इंडिया की जर्सी वाली एक तस्वीर जारी की। इस पर विंग कमांडर अभिनंदन और नंबर 1 लिखा है। दरअसल बीसीसीआई ने ये जर्सी अभिनंदन के सम्मान में जारी की है। आपको बता दें कि शुक्रवार को इंग्लैंड में होने वाले आईसीसी विश्व कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम ने नई जर्सी लॉन्च कर दी है। यानि की अब 'विराट सेना' नए रंग में मैदान पर दिखेगी। जर्सी हैदराबाद में लॉन्च की गई और इस अवसर पर पूर्व कप्तान धोनी, वर्तमान कप्तान विराट कोहली, टेस्ट उपकप्तान अजिंक्य रहाणे और युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ भी उपस्थित थे।

इसी दौरान भारतीय टीम ने अभिनंदन के नाम की भी जर्सी रीलिज की। अभिनंदन को 1 नंबर की जर्सी दी गई है। यानी उन्हें सभी खिलाड़ियों से ऊपर तरजीह दी गई है। इस जर्सी की खासियत बताते हुए रोहित शर्मा ने कहा कि यह नई जर्सी है जिसे हम एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान पहनेंगे। यह मैदान पर चुस्त रहने में मदद करती है। एक दिलचस्प तथ्य यह है कि जर्सी में सभी रंगों के साथ तारीखें भी हैं, जब हमने पहला विश्व कप जीता था। टी 20 विश्व कप और मुंबई में हमारा दूसरा 50 ओवर का प्रारूप विश्व कप जीतने की तारीख है। वहीं कोहली ने कहा कि ये पिछले 10 साल में NIKE की बेस्ट जर्सी है।

Story first published: Sunday, March 3, 2019, 15:05 [IST]
Other articles published on Mar 3, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+