विश्व कप के बीच क्रिकेट फैंस के लिए बुरी खबर, ब्रायन लारा हुए अस्पताल में भर्ती
नई दिल्ली। इंग्लैंड एंड वेल्स में जारी आईसीसी विश्व कप के बीच क्रिकेट फैंस को थोड़ा निराश कर देने वाली खबर सामने आई है। विंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व महान खिलाड़ी ब्रायन लारा सीने में दर्द की शिकायत के चलते मुंबई के परेल के ग्लोबल अस्पताल में दाखिल हुए हैं। लारा को पहले भी दिल का दाैरा पड़ चुका है। उनकी सेहत पर अभी तक अस्पताल अधिकारियों ने किसी भी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दी है।
लारा को करीब 12.30 बजे अस्पताल लाया गया जहां तुरंत चिकित्सा जांच शुरू की गई। लारा स्टार स्पोर्ट्स के लिए विश्व कप प्रसारण भूमिका के लिए भारत में हैं। सबसे महान क्रिकेटरों में से एक, लारा ने 2007 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रकारों से संन्यास ले लिया था। उन्होंने अपना आखिरी मैच 21 अप्रैल, 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। लारा के 299 मैचों में 19 शतकों और 63 अर्धशतकों के साथ 40.17 की औसत से वन इंटरनेशनल में 10405 रन हैं। टेस्ट में, लारा ने 131 मैचों की 232 पारियों में 52.89 की शानदार औसत से 11953 रन बनाए। उनके नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा 400 रनों की पारी खेलने का रिकाॅर्ड। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रिकॉर्डों के ढेरों के बीच, लारा ने हर टेस्ट खेलने वाले देश के खिलाफ शतक बनाया है।
लारा को आधुनिक युग के महानतम बल्लेबाजों में से एक माना जाता है, और उनका नाम हमेशा सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग और जैक्स कैलिस की कुलीन कंपनी के साथ जगह पाता है। पूर्व क्रिकेटर को दिल की बीमारी का पारिवारिक इतिहास लगता है क्योंकि 1989 में उनके पिता का भी दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
