नई दिल्ली। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली टीम इंडिया को विश्व कप जीताने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते यह वजह है कि वह टीम के खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर भी काफी सजग हैं।अपनी टीम के तेज गेंदबाजों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने आईपीएल की गवर्निंग बॉडी से एक अपील भी की है।
कोहली ने 2019 क्रिकेट वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों को आईपीएल से आराम देने की अपील आईपीएल के हेड से की थी। कोहली की अपील का नतीजा यह हुई कि आईपीएल के अगले सीजन की तारीखों में बदलाव किया जा सकता है।ईएसपीएनक्रिकइंफो की खबर के मुताबिर अब बोर्ड में इस बात को लेकर विचार विमर्श किया जा रहा है और खबर है कि आईपीएल को उसके तय वक्त से दो सप्ताह पहले ही शुरू किया जा सकता है।
इसलिए कोहली ने की अपील:
तेज गेंदबाजों को आराम देने के पीछे कोहली का तर्क है कि विश्व कप से पहले गेंदबाजों को तरोताजा रखा जाए। कोहली ने पिछले दिनों बीसीसीआई के साथ हुई मीटिंग में इस बात को रखा भी था। कोहली की इस गुजारिश पर आईपीएल के सीओओ हेमंग अमीन ने सीओए को बताया कि आईपीएल से जुड़ी फ्रेंचाइजीज इसके लिए राजी नहीं होंगी। लिहाजा अब बीच का रास्ता निकालने के लिए आईपीएल 2019 का आगाज ही दो सप्ताह पहले किया जा सकता है।
गौरतलब है कि पहले आईपीएल के अप्रैल के पहले सप्ताह में शुरू होने की उम्मीद थी लेकिन अब इसे 23 मार्च से शुरू किया जा सकता है। 2019 के आम चुनाव के मद्देनजर आईपीएल की तारीखों का ऐलान नहीं किया गया।बीसीसीआई इंतजार कर रही है कि तरीखों का ऐलान किया जाए जिसके बाद आईपीएल की तारीखों पर फैसला लिया जा सके।