For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO: धोनी के वोट देने के बाद बेटी जीवा ने यूं की मतदान की अपील

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए सोमवार को वोटिंग हो रही है। झारखंड की चार सीटों के लिए मतदान हो रहा है, जहां चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान टूर्नामेंट से दूर होकर सीधा परिवार सहिच वोट डालने के लिए पहुंचे। रोचक बात यह रही कि धोनी ने वोट वहां से ही किया जहां से उन्होंने पढ़ाई की थी। इस पूर्व महान कप्तान ने रांची के जीवीएम श्‍यामली स्‍कूल के 378 बूथ में वोट किया।

बेटी जीवा ने की मतदान करने की अपील
वहीं धोनी की क्यूट बेटी जीवा भी लोगों को वोट डालने की अपील करती दिख रही हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है। आप देख सकते हैं कि कैसे जीवा अपने पापा की गोद में बैठकर लोगों को वोट की अहमियत बता रही हैं। धोनी जब वोट डालने आए तो उन्होंने अपनी बेटी को गोद में उठाए रखा। धोनी के परिवार को देख उनके प्रशंसकों की भीड़ उमड़ गई। हालांकि धोनी ने कुछ फैंस के साथ फोटो भी खिचवाई।

बता दें कि चेन्नई को अब मंगलवार को हले क्‍वालिफायर में मुंबई इंडियंस के खिलाफ भिड़ना है। मुकाबला रोमांच होने वाला है क्योंकि दोनों टीमें आईपीएल इतिहास में खतरनाकर टीमें साबित हुई हैं। दोनों टीमें 3-3 बार खिताब पर कब्जा कर चुकी हैं। दोनों टीमों के बीच आईपीएल में अब तक कुल 26 मैच हुए हैं, जिसमें मुंबई ने 15 जबकि चेन्‍नई ने 11 मैच जीते हैं। हालांकि, प्‍लेऑफ में धोनी ब्रिगेड का मुंबई के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार है। दोनों टीमें आईपीएल इतिहास में चार बार प्‍लेऑफ में भिड़ चुकी हैं। इनमें से तीन मैच चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स ने जीते हैं जबकि मुंबई को सिर्फ एक मैच में जीत मिली है। इसके अलावा आईपीएल के फाइनल में तीन बार दोनों टीमों के बीच मुकाबला हुआ है। इसमें से दो बार मुंबई ने बाजी मारी जबकि चेन्‍नई एक बार जीतने में सफल रहा है।

Story first published: Monday, May 6, 2019, 16:12 [IST]
Other articles published on May 6, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+