Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

5 साल बाद मैदान पर उतरे सचिन तेंदुलकर, एलिसा पैरी की पहली गेंद पर लगाया चौका

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग की राहत के लिये मेलबर्न में खेले जा रहे चैरिटी मैच में एक शानदार नजारा देखने को मिला। भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर एक बार फिर अपने फैन्स के लिये मैदान पर उतरे। इस दौरान वह ऑस्ट्रेलियाई जर्सी पहनकर उतरे। हालांकि सचिन तेंदुलकर इस मैच में बतौर कोच उतरे थे लेकिन ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम की स्टार खिलाड़ी एलिस पैरी की चुनौती पर वह मैदान पर ऑस्ट्रेलियाई जर्सी पहनकर उतरे।

और पढ़ें: U19 CWC: भारत को 1 रन बनाने में लगी 13 गेंद, जानें पहले 10 ओवर में कैसा रहा मैच का हाल

दरअसल शनिवार को एलिसा पैरी ने सचिन तेंदुलकर को मैच में ब्रेक के दौरान एक ओवर बल्लेबाजी करने का चैलेंज दिया था जिसे मास्टर ब्लास्टर ने स्वीकार किया और बल्लेबाजी करने के लिये उधार के बैट के साथ मैदान पर उतरे।

और पढ़ें: USA vs NEP: नेपाल के 15 साल के खिलाड़ी ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड

सचिन ने पहली ही गेंद पर मारा चौका

अंतर्राष्ट्रीय करियर के दौरान 100 शतक लगाने वाले सचिन तेंदुलकर ने 5 साल बाद मैदान पर बल्ला लेकर उतरे और एलिसा पैरी की पहली गेंद पर चौका लगाकर पारी की शुरुआत की। इससे पहले सचिन तेंदुलकर ऑल-स्टार्स सीरीज में सचिन ब्लास्टर्स टीम के लिए नवंबर 2015 में टी20 मैच खेले थे और तब उन्होंने 56 रन बनाए थे। सचिन तेंदुलकर ने पूरा ओवर आसानी से खेला और हर गेंद को बल्ले के बीच से मारा।

सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही सचिन तेंदुलकर की बैटिंग

इस पारी के साथ ही सोशल मीडिया पर सचिन ट्रेंड करने लगे और उनका क्लिप आईसीसी ने भी शेयर किया। जब वह बल्लेबाजी को उतरे तो एक बार फिर मैदान पर 'सचिन-सचिन' का शोर हो गया। उन्होंने डैन क्रिस्टियन से बैट मांगा। सचिन तेंदुलकर ने इस मैच में बतौर कोच काम कर रहे थे। यह चैरिटी मैच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉन्टिंग एकादश और एडम गिलक्रिस्ट एकादश के बीच मेलबर्न जंक्शन ओवल में खेला गया।

आखिरी ओवर में 15 रन बनाकर जीती पोटिंग इलेवन की टीम

इस रोमांचक मैच में रिकी पोंटिंग इलेवन ने एडम गिलक्रिस्ट इलेवन को एक रन से मात देकर जीत हासिल की। इस मैच में दुनिया भर के दिग्गज खिलाड़ियों ने भाग लिया। पोंटिंग इलेवन में 10 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 104 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पोटिंग इलेवन की टीम को आखिरी ओवर में 15 रन की दरकार थी जिसे रोमांचक तरीके से आखिरी गेंद पर बनाकर जीत हासिल की।

ब्रेट ली ने शानदार गेंदबाजी करते हुए ब्रैड हॉज (0) और युवराज सिंह (02) रन पर पवेलियन लौट गए।

Story first published: Monday, February 10, 2020, 10:49 [IST]
Other articles published on Feb 10, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+