वनडे क्रिकेट सुरक्षित रहेगा: युवराज
बेंगलुरु। ट्वेंटी 20 की लहर में टेस्ट और एकदिवसीय क्रिकेट के अस्तित्व पर चल रही बहस में भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर युवराज सिंह ने भी अपने विचार रखे हैं। युवराज ने कहा है कि फिलहाल 50 ओवर क्रिकेट को कोई खतरा नहीं है, लेकिन हां ट्वेंटी-20 के बढ़ने से इस खेल के अन्य फॉर्मेट पर असर जरूर पड़ रहा है। यहां पर उनका इशारा टेस्ट क्रिकेट की ओर था।
कर्नाटक प्रीमियर लीग में मेंगलुरू यूनाइटेड टीम की लॉन्चिंग के मौके पर युवराज ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि इस समय ट्वेंटी-20 क्रिकेट का बोलबाला है, लेकिन इससे वनडे मैचों को कोई खतरा नहीं है। वनडे तो पूरी तरह सुरक्षित है। वनडे मैचों का तो वर्ल्ड कप भी होता है, जो बहुत बड़ा टूर्नामंट है। लिहाजा इसमें लोगों की रुचि बरकरार रहेगी।
सचिन के सुझाव पर युवराज मौन
वनडे मैचों को चार पारियों में बांट कर खेलने के सचिन तेंदुलकर के सुझाव पर युवराज ने अपनी प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया। हां उन्होंने यह जरूर कहा कि क्रिकेट के तीनों प्रारूपों का अपना अलग आकर्षण है। टेस्ट क्रिकेट भी महत्वपूर्ण है, लेकिन ट्वेंटी-20 बहुत मनोरंजक है, इसलिए हम सब उसे ज्यादा पसंद करते हैं।
युवराज के इस कमेंट के बाद क्रिकेट जगत एक बार फिर एकदिवसीय के प्रारूप को बचाने के तरीके सोचने पर विवश हो गया है। असल में टी20 की लहर में वनडे और टेस्ट दोनों के डूबने की आशंका बनी हुई है। अब देखना यह है कि इस दिशा में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद क्या कदम उठाता है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications