For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अहमदाबाद पिच को 'औसत' रेटिंग मिलने पर डेविड लॉयड ने ICC से फिर पूछा सवाल

नई दिल्लीः इंग्लैंड के पूर्व महान बल्लेबाज डेविड लॉयड इस बात से खफा है कि अहमदाबाद में तीसरे टेस्ट की पिच बड़ी सजा से बच गई। लॉयड ने इस पिच को टेस्ट मैचों के लिए कलंक बताया था और कहा था कि जब जो रूट जैसा पार्ट टाइमर भी विकेट ले सकता है तो यहां मैं भी विकेट ले लेता।

तीसरा टेस्ट दो ही दिनों में समाप्त हो गया था और यह पिंक बॉल से खेल गया था। भारत ने अंग्रेजों का मानमर्दन करते हुए 10 विकेट से जीत नसीब की थी। आईसीसी ने अब इस पिच को कुछ दिन पहले ही औसत करार दिया है। इसके अलावा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में भी पिच को औसत ही करार दिया गया है। जबकि अहमबादा में चौथे टेस्ट के दौरान बनाई गई पिच को अच्छा करार दिया गया है।

डेविड लॉयड काफी पहले से ही आईसीसी से खफा थे और कहा था उनको दुबई से कोई भी जवाब मिलने की उम्मीद नहीं है। बता दें कि आईसीसी दुबई से ही संचालित होती है। अब उन्होंने ताजा पिच रिपोर्ट के बाद आईसीसी से फिर सवाल किया है-

"एक बड़ा सवाल आईसीसी से है कि अगर यह पिच औसत है तो क्या दुनिया की कोई भी पिच पहली ही गेंद से टर्न लेना शुरू कर दे, तो यह ठीक होगा? मैं जवाब की उम्मीद नहीं कर रहा हूं।"

तीसरे टेस्ट के दौरान इंग्लैंड की टीम 112 और 81 रनों पर ढेर हो गई थी जबकि मैच केवल 5 ही सीजन के दौरान पूरा हो गया था। माइकल वॉन, एलियस्टर कुक जैसे दिग्गजों ने पिच को लेकर बहुत रोना पीटा था जबकि विराट कोहली, आर अश्विन और रोहित शर्मा ने पिच का खुलकर समर्थन किया था।

भारत ने यह टेस्ट सीरीज 3-1 से जीती थी। अब अहमदाबाद में ही पांच मैचों की टी20 सीरीज शुरू हो चुकी है जिसका तीसरा मैच आज है। दो मैचों में अब तक मामला 1-1 का है।

Story first published: Tuesday, March 16, 2021, 15:27 [IST]
Other articles published on Mar 16, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+