For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जब डेविड मिलर ने बीच मैदान में कर दी 'गंदी हरकत', VIDEO हुआ वायरल

नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ने इस बार के आईसीसी विश्व कप में भी वैसा ही प्रदर्शन दोहराया जिसके लिए वो शुरू से जानी जाती है। यह टीम कभी भी विश्व कप का फाइनल तक सफर तय नहीं कर सकी तभी इन्हें 'चोकर्स' नाम से भी जाना जाता है। इंग्लैंड एंड वेल्स में जारी विश्व कप के 12वें टूर्नामेंट में फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी में टीम 7 मैचों में सिर्फ एक ही जीत सकी। उन्हें रविवार को पाकिस्तान से भी 49 रनों से मैच गंवाना पड़ा। लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी हार के उतने चर्चे नहीं रहे जितने कि डेविड मिलर की एक वायरल हुई वीडियो के रहे।

दरअसल, मैच हारने के बाद मिलर का ट्विटर पर ऐसा वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह अपने ही साथी खिलाड़ी के साथ गंदी हरकत करते दिखे। मैच समाप्ति के बाद साउथ अफ्रीकी टीम पवेलियन लाैट रही थी कि तब मिलर एडेन मार्करम के गुप्तांग पर हाथ मारते दिखे। मिलर की यह हरकत कैमरे में कैद हो गई जिसके बाद लोगों ने उनका खूब मजाक उड़ाया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि मिलर एक नहीं बल्कि दो बार मार्करम के साथ शर्मनाक कर रहे हैं।

बता दें कि अंक तालिका में अफ्रीकी टीम 3 अंकों के सात नाैवें स्थान पर है। उनके लीग के 2 मैच बाकी हैं जिसमें उनकी जीत भी खोया हुआ सम्मान वापस नहीं ला सकती। टीम की हालत इतनी खस्ता है कि उनका कोई भी बल्लेबाज विश्व कप में शतक तक भी नहीं लगा पाया है। साउथ अफ्रीका को 28 जून को श्रीलंका से टक्कर होगी, इसके बाद 6 जुलाई को उन्हें लीग का अपना आखिरी मैच आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है।

Story first published: Tuesday, June 25, 2019, 17:22 [IST]
Other articles published on Jun 25, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+