Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सोमदेव और सानिया दूसरे दौर में

भारत के टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देवबर्मन और सानिया मिर्ज़ा यूएस ओपन टेनिस प्रतियोगिता के सिंग्ल्स के अपने पहले मैच जीत गए हैं. भारत के नंबर वन टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देवबर्मन ने पहले दौर में पुर्तगाल के फ्रेडरिको गिल को सीधे सेटों 6-3,6-4,6-3 से हराया.

फ्रेडरिको की एटीपी रैंकिंग 110वीं है जबकि सोमदेव विश्व रैंकिंग में 161वें नंबर पर हैं. सोमदेव पिछले सात साल में किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में सिंग्ल्स मैच खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं. इससे पहले, डेविस कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रकाश अमृतराज ने 2002 में अमेरिकी ओपन में हिस्सा लिया था.

सोमदेव ने इस साल जनवरी में आयोजित चेन्नई ओपन का फ़ाइनल खेला था. इसके बाद वो ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वालीफ़ाइंग टूर्नामेंट में खेले थे, लेकिन वहां उन्हें नाकामी मिली थी. दूसरी और सानिया मिर्ज़ा ने बेलारूस की ओल्गा गोवोरत्सवा के साथ कड़े संघर्ष में 6-2, 3-6 और 6-3 से हराया. सानिया पहले सेट जीतकर दूसरा सेट हार गईं थीं लेकिन उन्होंने तीसरे सेट में शानदार वापसी कर गेम जीत लिया.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+