For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

डी काॅक के पास है क्रिकेट का खूब ज्ञान, हम उनका पूरा साथ देंगे : डेविड मिलर

नई दिल्ली। क्विंटन डी कॉक इस बार साउथ अफ्रीका टीम की टी-20 मैचों में कमान संभालते हुए नजर आएंगे। भारत के खिलाफ धर्मशाला स्टेडियम में रविवार शुरू हो रही तीन टी20 मैचों की सीरीज में डी काॅक पूरा प्रयास करेंगे कि वो टीम मैनेजमेंट की उम्मीदों पर खरा उतरें। वहीं उन्हें बाकी खिलाड़ियों का सहयोग भी मिलेगा। बल्लेबाज डेविड मिलर ने मैच से पहले बयान देते हुए कहा कि वह अपने कप्तान का पूरा साथ देंगे।

मिलर ने कहा कि डी कॉक को क्रिकेट का खूब ज्ञान है और वह साउथ अफ्रीका के नए कप्तान के अनुसार किसी भी भूमिका को निभाने के लिए तैयार हैं। बाएं हाथ के मिलर के साथ डि कॉक और कागिसो रबाडा साउथ अफ्रीका की सीमित ओवर के अहम खिलाड़ी हैं जबकि टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है और इस दौरान उनका पहला दौरा भारत का ही है। मिलर कहा, ''वह (क्विंटन) कई वर्षों से टीम के साथ हैं और उसका क्रिकेट का ज्ञान गजब का है। जैसा कि मैंने कहा कि यह रोमांचक दौर है जिसमें नया कप्तान है, नये खिलाड़ी हैं और काफी सारे युवा व ताजा चेहरे हैं।''

30 साल के मिलर ने अपने देश के लिए 126 वनडे और 70 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। उन्होंने कहा, ''वह (क्विंटन) कई वर्षों से टीम के साथ हैं और उसका क्रिकेट का ज्ञान गजब का है। जैसा कि मैंने कहा कि यह रोमांचक दौर है जिसमें नया कप्तान है, नए खिलाड़ी हैं और काफी सारे युवा व ताजा चेहरे हैं।'' मिलर बतौर कप्तान आगे बढ़ रहे डि कॉक के प्रदर्शन से काफी खुश हैं और वह इस नई यात्रा के दौरान उनकी पूरी मदद को तैयार हैं। मिलर ने कहा, ''अभी तक चीजें अच्छी रही हैं और जैसे-जैसे हम आगे बढ़ेंगे उससे पता चलेगा कि हम आगे कैसे चलते हैं। उनके साथ अभी तक बढ़िया रहा है और वह मुझसे जिस भी भूमिका को निभाने को कहेंगे, मैं हमेशा उनका समर्थन करूंगा। अभी तक यह शानदार रहा है और उम्मीद है कि यह जारी रहेगा।''

Story first published: Saturday, September 14, 2019, 18:51 [IST]
Other articles published on Sep 14, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+