South Africa vs Bangladesh: T-20 क्रिकेट में इस खिलाड़ी ने लगाया सबसे तेज शतक, जानिए किसका रिकॉर्ड टूटा
South Africa vs Bangladesh - टी-20 क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका के तूफानी बल्लेबाज डेविड मिलर ने ऐसा कारनामा कर डाला है जिसे दोहरा पाना आसान नहीं होगा। बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 मैच में डेविड मिलर ने जबरदस्त विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए अंतर्राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड बना डाला है। मिलर ने बांग्लादेश के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 35 गेंदों पर शतक लगाकर सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

बांग्लादेश को 83 रन से हराया
मिलर की तूफानी पारी की बदौलत पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 20 ओवर में बांग्लादेश के सामने 224 रन का विशाल लक्ष्य खड़ा कर दिया, जिसका पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम सिर्फ 141 रन पर सिमट गई, जिसकी वजह से इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने 83 रन से जीत दर्ज की। अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच में सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड डेविड मिलर से पहले दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज लेवी के नाम था, उन्होंने 2012 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 45 गेंदों पर शतक लगाया था।

लगातार पांच छक्के लगाए
बांग्लादेश के खिलाफ अपनी तूफानी पारी में मिलर ने 9 गगनचुंबी छक्के लगाए, लेकिन यहां गौर करने वाली बात यह है कि मिलर ने एक ही ओवर में 5 छक्के जड़ दिए थे। 18वें ओवर में मिलर ने बांग्लादेश के गेंदबाज मोहम्मद सैफुद्दीन की लगातार पांच गेंदों को मैदान से बाहर पहुंचाया। इसके साथ ही मिलर ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है, टी-20 क्रिकेट में 40 गेंदों के भीतर दो शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। हालांकि इससे पहले उन्होंने आईपीएल में शतक लगाया था। आरसीबी के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए मिलर ने 38 गेंदों पर शतक ठोक डाला था।

डू प्लेसिस दूसरे पायदान पर
वहीं अंतरराष्ट्रीय टी-20 में तीसरा सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड फाफ डू प्लेसिस के नाम है ,उन्होंने महज 46 गेंदों पर शतक लगाया था, जबकि चौथे नंबर पर भारत के केएल राहुल का नाम है, उन्होंने 2016 में वेस्टइंडीज के खालफ 46 गेंदों पर शतक लगाया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications