For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विश्वकप के बाद डेविड रिचर्डसन आईसीसी के सीईओ पद से देंगे इस्तीफा


नई दिल्लीः आईसीसी द्वारा जारी एक विज्ञप्ति से जानकारी मिली है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के मुख्य कार्यकारी डेविड रिचर्डसन अगले वर्ष इंग्लैंड एंड वेल्स में होने वाले विश्व कप के बाद अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। गौरतलब हो कि रिचर्डसन 2002 में आईसीसी के महाप्रबंधक (क्रिकेट) बने थे। इसके बाद वह 2012 में मुख्य कार्यकारी के रूप में प्रमोट हुए थे। वहीं आईसीसी के चेयरमैन शशांक मनोहर ने कहा कि पिछले 16 वर्षों से, खासकर सीईओ के रूप में पिछले छह वर्षों से क्रिकेट के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाने के लिए, आईसीसी बोर्ड की ओर से मैं डेविड को धन्यवाद देना चाहता हूं। उनकी उपलब्धियां खुद बयां करती है। हाल के दिनों में खेलों के व्यापारिक सफलता में आइसीसी टीम के रूप में उनका मार्गदर्शन शानदार रहा है।

वहीं इस पूरे मामले पर रिचर्डसन ने कहा कि एक क्रिकेटर के रूप में सबसे कठिन काम यह जानना है कि आपके रिटायर होने का समय कब है लेकिन मेरे लिए अगले वर्ष विश्व कप के बाद इसका अंत सही है। आईसीसी में मैंने पूरा आनंद लिया। उन्होंने कहा कि मैं आईसीसी के चेयरमैन, बोर्ड के निदेशक और मुख्य कार्यकारी सदस्य का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जिन्होंने मेरा साथ दिया। इसके अलावा मैं अपने वरिष्ठों और आईसीसी के पूरे स्टाफ को भी धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने खेलों के प्रति खुद को समर्पित किया।

Story first published: Wednesday, July 4, 2018, 9:45 [IST]
Other articles published on Jul 4, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+