नयी दिल्ली। आईपीएल सीजन 9 के आज के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खिताबी भिड़ंत होने वाला है। फाइनल भिंड़त से पहले बैंग लोर के कप्तान विराट कोहली ने हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर के गेम को लेकर बयान दिया है। उन्होंने वार्नर की तारीफ करते हुए कहा कि खेल को लेकर मेरा और वार्नर का नजरिया मिलता जुलता है। Video:विराट पर आया इस एक्ट्रेस का दिल, दिया बेहद बोल्ड स्टेटमेंट
विराट ने वार्नर की तारीफ करते हुए कहा कि हम दोनों ही खेल को लेकर कुछ भी नया पहले खुद प्रयोग करते हैं और फिर टीम के खिलाड़ियों पर भी लागू करते हैं। कप्तान की तारीफ करने के साथ ही कोहली ने माना कि फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद से पार पाना बड़ी चुनौती होगा। PICS: विराट के नाम दर्ज हुआ IPL का सबसे कनफ्यूजिंग कैच
विराट कोहली ने कहा कि आज का फाइनल मुकाबले बेहद रोमांचक होगा। कोहली ने कहा कि फाइनल से पहलो दो दिन के आराम से खिलाड़ियों को रणनीति बनाने का मौका भी मिला है।