
पति से मिलते ही जोर-जोर से रोनों लगीं कैंडिस
दरअसल दक्षिण अफ्रीका से घर लौटते वक्त ऑस्ट्रेलिया के पूर्व उप कप्तान डेविड वॉर्नर ने चुप्पी तोड़ते हुए अपने इस काम के लिए क्रिकेट फैंस से माफी मांगी थी। वॉर्नर ने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट पर इसका इजहार किया। वॉर्नर ने लिखा, "ऐसी गलतियां हुई हैं, जिससे क्रिकेट का नुकसान हुआ है। मैं अपनी ओर से जिम्मेदारी लेते हुए माफी मांगता हूं। मैं समझ सकता हूं कि फैंस पर क्या बीत रही होगी, ये उस खेल पर एक धब्बा है जिसे हम सब प्यार करते हैं और मैं बचपन से इसे चाहता हूं। मुझे अपने परिवार, दोस्त और भरोसेमंद सलाहकारों के साथ समय बिताने की जरूरत है, आप सबसे जल्द ही मिलूंगा।'

वायरल हो रहे हैं फोटो
हालांकि एयरपोर्ट पर जब मीडिया ने उनसे बात करना चाहा तो वार्नर ने कुछ नहीं कहा लेकिन उनकी पत्नी रोते दिखीं। वार्नर की पत्नी के ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें लोग दोनों के साथ काफी सहानभूति दिखा रहे हैं।

बच्चों को इससे दूर रखो
एक यूजर ने लिखा कि बच्चों को इस पूरे विवाद से दूर रखना चाहिए। लोगों को चाहिए कि वे उनकी फैमिली के सामने किसी तरह का कोई गलत व्यवहार न करें।

आईपीएल खेलने से भी हुए बैन
बता दें कि डेविड वार्नर इस साल आईपीएल नहीं खेल पाएंगे। उन्होंने अपनी कप्तानी में 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद को खिताब जिताया था। वार्नर की जगह केन विलियमसन को हैदराबाद का कप्तान बनाया गया है।
|
कभी भविष्य में नहीं बन पाएंगे ऑस्ट्रेलिया के कप्तान
आपको बता दें कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने न केवल वार्नर पर एक साल का बैन लगाया है बल्कि वार्नर को कभी भी ऑस्ट्रेलिया का कप्तान न बनाए जाने का फैसला भी सुनाया है। अर्थात अब वार्नर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कप्तान कभी नहीं बन पाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications
