Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इस महीने मैदान पर लौटेंगे डेविड वार्नर और कैमरन बैनक्रॉफ्ट

नई दिल्ली। गेंद से छेड़छाड़ मामले में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा प्रतिबंधित खिलाड़ी डेविड वॉर्नर और कैमरान बेनक्राफ्ट जुलाई माह से ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी क्षेत्र में मैदान पर उतर सकते हैं। बता दें की गेंद से छेड़छाड़ के मामले में स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर और बेनक्राफ्ट को सीए ने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट में मैच खेलने के लिए प्रतिबंध लगा रखा था। हालांकि उन्हें क्लब क्रिकेट खेलने के लिए नहीं रोका गया था। अब जब बेनक्राफ्ट के खेलने की उम्मीदें बढ़ी हैं तो ऐसे में एनटी (नार्दन टेरिटरी) के चीफ जोएल मॉरिसन ने ये बात स्वीकारी है कि वो डेविड वार्नर से भी बात कर रहे हैं। ऐसे में उम्मीद है की जुलाई माह से ये दोनों प्रतिबंधित खिलाड़ी मैदान पर देखने को मिलें।

अच्छी रहेगी शुरुआतः जोएल मॉरिसन ने बताया की इस होने वाली लीग में टी20 और 50 ओवर के दोनों ही तरह के क्रिकेट खेले जाएंगे। उन्होंने बताया की इस तरह के क्रिकेट खेलने से ये दोनों खिलाड़ी एक नई शुरुआत कर सकते हैं। मॉरिसन ने कहा की सर्दियों मे होने वाले इस लीग में हम उन्हें मौका दे रहे हैं। अब वो अपना खेल जारी रखकर अपनी प्रतिभा को निखार सकते हैं। उन्होंने कहा की डेविड वार्नर और बेनक्राफ्ट अगर इस लीग में खेलने के लिए अपनी इच्छा प्रकट करते हैं तो ये हमारे लिए बेहतर होगा। यह बेहतर होगा क्योंकि यह बहुत कम होता है जब अच्छे खिलाड़ी युवा खिलाड़ियों के साथ खेलते हैं।

Story first published: Tuesday, May 8, 2018, 12:21 [IST]
Other articles published on May 8, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+