वार्नर ने जताई खुशीः इस मैच में वापसी को लेकर वॉर्नर ने कहा कि मैं स्ट्राइक लीग में खेलने का इंतजार कर रहा हूं। इस प्रतियोगिता के बारे में मैंने बहुत कुछ सुना था और इसलिए, मैं इसका हिस्सा बनने के लिए उत्सुक हूं। वहीं एनटी क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी जोएल मोरिसन ने कहा कि वॉर्नर और बैनक्रॉफ्ट की उपस्थिति लीग के स्थानीय खिलाड़ियों के लिए बहुत मायने रखती है।
गौरतलब हो की पिछले साल मार्च महीने में दक्षिण अफ्रीका में गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने वॉर्नर के राज्य और अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट में खेलने पर एक साल जबकि बैनक्रॉफ्ट पर नौ महीने का प्रतिबंध लगाया गया है।