For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वर्ल्ड कप के बीच डेविड वार्नर को मिली बड़ी खुशखबरी, पत्नी ने दिया तीसरी बेटी को जन्म

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज डेविड वार्नर के घर में नन्हा मेहमान आया है। विश्व कप 2019 में लगातार रन बना रहे वार्नर अपने जीवन में तीसरी बात पिता बने हैं। उनकी पत्नी कैंडिस वार्नर ने बेटी को जन्म दिया है। गौरतलब है कि वार्नर और कैंडिस पहले से ही दो बेटियों के माता-पिता हैं। वार्नर की इन बेटियों के नाम इवी मे और इंडी रे हैं। आपको बता दें कि वार्नर की पत्नी इस समय उनके साथ इंग्लैंड में मौजूद है।

वार्नर की पत्नी कैंडिस की लेबर प्रक्रिया लंदन में करवाई गई है। रविवार के दिन वार्नर के परिवार में नन्हे मेहमान की किलकारियां गूंजी। इससे ठीक एक दिन पहले ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर मैच हुआ था। ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच कीवियों को बुरी तरह से हराया था। मैच समाप्त होने के तुरंत बाद वार्नर पत्नी के पास हॉस्पिटल में चले गए थे जहां नन्हा मेहमान अपने आगमन की तैयारी कर रहा था। वार्नर ने बेटी का नाम इज्ला रोज़ वार्नर रखा है। इसी के साथ वार्नर दंपति अब तीन बेटियों के माता-पिता बन गए हैं।

वार्नर ने अपनी नन्ही बच्ची की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस फोटो में वार्नर की पत्नी के साथ उनकी तीनों बेटियां साथ नजर आ रही हैं। इस बेहद खुशनुमा फोटो को शेयर करते हुए वार्नर लिखते हैं- 'हमने अपने परिवार की सबसे नई सदस्य इज्ला रोज़ वार्नर का पिछली रात साढ़े दस बजे स्वागत किया। कैंडिस वार्नर एकदम अमेजिंग थीं। मां और बच्ची दोनों बिल्कुल ठीक हैं और उसकी दोनों बड़ी बहनें जैसे चांद पर पहुंच गईं हैं।'

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया विश्व कप 2019 की ऐसी पहली टीम बनी थी जिसने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया था। अभी भारत सहित अन्य टीमों का सेमीफाइनल टिकट पूरी तरह से पक्का नहीं हुआ है।

Story first published: Monday, July 1, 2019, 22:29 [IST]
Other articles published on Jul 1, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+