For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

लगातार 6 आईपीएल में ऐसा कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बने डेविड वार्नर

नई दिल्ली। आईपीएल के आखिरी मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अंक तालिका में पहले नंबर पर काबिज मुंबई इंडियंस की टीम को हराकर प्लेऑफ में धमाकेदार एंट्री की है। हैदराबाद की इस जीत में टीम के कप्तान डेविड वार्नर और सलामी बल्लेबाज रिद्धिमान साहा कीअहम भूमिका है। दोनों ही सलामी बल्लेबाजों ने नाबाद पारी खेलते हुए हैदराबाद को 10 विकेट से जीत दिलाई। इस दौरान वार्नर ने 58 गेंदों पर 85 रनों की पारी खेली तो साहा ने 45 गेंदों पर 58 रनों की नाबाद पारी खेली।

85 रनों की नाबाद पारी के साथ ही डेविड वार्नर ने आईपीएल में जबरदस्त रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। डेविड वार्नर एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने लगातार 6 आईपीएल सीजन में हर बार 500 से अधिक रन बनाए हैं। इससे पहले 2019 के आईपीएल में वार्नर ने 12 मैचों में 692 रन बनाए थे और इस दौरान उनका औसत 69 का रहा था। हालांकि 2018 में वह आईपीएल का हिस्सा नहीं थे क्योंकि उनके ऊपर सैंड पेपर विवाद के चलते एक वर्ष का प्रतिबंध लग गया था। इससे पहले 2017 में वार्नर ने 641 रन नबाए थे, 2016 में 848 रन, 2015 में 562 रन और 2014 में 528 रन बनाए थे।

डेविड वार्नर ने अभी तक कुल 140 आईपीएल मैच खेले हैं और इसमे उनके नाम 5235 रन बनाने का रिकॉर्ड है। इस दौरान वार्नर ने चार शतक भी लगाए हैं। बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद का शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ मुकाबला है। आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो आरसीबी के कप्तान विराट कोहली पहले पायदान पर हैं। उन्होंने 191 मैचों में सर्वाधिक 5872 रन बनाए हैं। दूसरे पायदान पर सुरेश रैना हैं जिन्होंने 193 मैचों में 5368 रन बनाए हैं। वहीं डेविड वार्नर तीसरे पायदान पर हैं।

Story first published: Wednesday, November 4, 2020, 15:13 [IST]
Other articles published on Nov 4, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+