
वाॅर्नर को चाहिए सिर्फ 173 रन
दरअसल, सचिन के नाम किसी एक विश्व कप टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकाॅर्ड है, जिसका पीछा वाॅर्नर कर रहे हैं। सचिन ने 2003 के विश्व कप में 11 मैचों में 61.18 की औसत से 673 रन बनाए थे, जिसमें 1 शतक व 6 अर्धशतक शामिल रहे थे। सचिन ने 2003 विश्व कप में सबसे अधिक रन बनाते हुए गोल्डन बैट अवार्ड जीता था। उस साल भारत सौरव गांगुली की कप्तानी में फाइनल में पहुंचा था, लेकिन फाइनल में उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। वहीं वाॅर्नर इंग्लैंड एंड वेल्स में जारी विश्व कप में सचिन के इस रिकाॅर्ड को तोड़ने के करीब हैं। उन्हें सचिन के रिकाॅर्ड की बराबरी के लिए 173 रन चाहिए। इसके ज्यादा बनते ही वाॅर्नर के नाम किसी एक विश्व कप टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकाॅर्ड दर्ज हो जाएगा। वाॅर्नर अभी तक खेले 7 मैचों में 83.33 की औसत से 500 रन बना चुके हैं।

अभी 3 मैच तो हैं पक्के
जिस लिहाज से वाॅर्नर का बल्ला चल रहा है उसे देख लगता है कि वो इस विश्व रिकाॅर्ड को जल्द ही तोड़ देंगे। वाॅर्नर के पास अभी भी लीग के 2 मैच बचे हुए हैं। इसके बाद एक सेमीफाइनल मैच भी उनके लिए खेलना पक्का तय हो चुका है, क्योंकि आस्ट्रेलिया ने मंगलवार को इंग्लैंड को हराकर 12 अंकों के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। ऐसे में संभावना पूरी है कि सचिन का रिकाॅर्ड टूट सकता है।
किसी एक विश्व कप टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज
सचिन तेंदुलकर- 11 मैचों में 673 रन, साल 2003
मैथ्यू हेडन- 11 मैचों में 659 रन, साल 2007
महेला जयावर्धने- 11 मैचों में 548 रन, साल 2007
मार्टिन गुप्टिल- 9 मैचों में 547 रन, साल 2015
कुमार संगकारा- 7 मैचों में 541 रन, साल 2015

ये खिलाड़ी भी तोड़ सकता है रिकाॅर्ड
इस रिकॉर्ड को तोड़ने की लिस्ट में सिर्फ वार्नर ही नहीं हैं। वार्नर के पीछे ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच भी हैं। फिंच ने भी इस विश्व कप में दो शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं। वो वार्नर से सिर्फ 4 रन पीछे हैं। लेकिन अब देखना यह दिलचस्प है कि इन दोनों में से काैन सा खिलाड़ी सचिन का रिकाॅर्ड पहले तोड़ पाता है।


Click it and Unblock the Notifications
