For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विराट कोहली के पिता बनने पर डेविड वॉर्नर ने बधाई देते हुए दिया दिलचस्प संदेश, सोशल मीडिया पर वायरल

Virat Kohli-Anushka Sharma become parents: Cricketing fraternity Congratulates| वनइंडिया हिंदी

Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली 11 जनवरी को पिता बन गए हैं। विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा ने एक खूबसूरत बच्ची को जन्म दिया है। पिता बनने की जानकारी खुद विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दी और लोगों को उनके प्यार के लिए शुक्रिया अदा किया। बता दें कि विराट कोहली की पत्नी पिछले साल अगस्त माह में प्रेगनेंट हुई थीं, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर विराट कोहली ने पैटर्निटी लीव ली और पहला टेस्ट मैच खेलने के बाद वह वापस भारत लौट आए।

विराट कोहली की बेटी का जन्म मुंबई के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में हुआ। पिछले कुछ महीनों से विराट और अनुष्का कई अपने माता-पिता बनने को लेकर काफी उत्साहित थे और सोशल मीडिया पर दोनों अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करते थे। हाल ही में अनुष्का विराट को हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी नताशा के साथ पार्टी करते हुए देखा गया था। विराट कोहली के पिता बनने के बाद दुनियाभर से उन्हें लोग बधाई दे रहे हैं।

इस बीच ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने भी विराट कोहली को पिता बनने पर उन्हें बधाई दी है। वॉर्नर ने खास अंदाज में विराट कोहली को बधाई देते हुए एक खास संदेश सोशल मीडिया पर साझा किया है। बता दें कि डेविड वॉर्नर तीन बच्चों के पिता हैं। वॉर्नर ने कैंडिस वॉर्नर के साथ 2015 में शादी की थी। वॉर्नर ने विराट कोहली की सोशल मीडिया पर पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए मैसेज लिखा है जोकि सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

डेविड वॉर्नर ने विराट कोहली के पोस्ट पर जवाब देते हुए लिखा, जबरदस्त खबर, बधाई हो दोस्त। किसी भी तरह के सुझाव के लिए मुझे डायरेक्ट मैसेज कर सकते हो। बता दें कि इससे पहले एक इंटरव्यू में अनुष्का ने कहा कि था कि वह अपने होने वाले बच्चे को लाइम लाइट से दूर रखना चाहेंगी। उन्होंने कहा कि हर बच्चा खास होता है और उसे अलग तरह से नहीं देखना चाहिए।

Story first published: Tuesday, January 12, 2021, 16:46 [IST]
Other articles published on Jan 12, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+