For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारत में टिकटॉक बैन होने के बाद डेविड वार्नर ने दी पहली बार प्रतिक्रिया

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर सबसे सक्रिय क्रिकेटरों में से एक, डेविड वार्नर अपने समय का काफी भाग टिकटॉक पर बिता रहे थे और इसका एक मुख्य कारण भारत में उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग थी। वार्नर ने इस दौरान कई रचनात्मक वीडियो जारी किए जिनमें भारतीय फिल्मों के गानों पर वे अपनी पत्नी और बच्चियों के साथ थिरकते थे।

निश्चित तौर पर वार्नर ने एक सराहनीय मनोरंजन किया लेकिन भारत में अब टिक टॉक बैन हो चुका है और एक झटके में कई सोशल मीडिया सुपरस्टार को सदमा लगा है।

भारत में टिकटॉक बैन होने के बाद वार्नर की पहली प्रतिक्रिया-

भारत में टिकटॉक बैन होने के बाद वार्नर की पहली प्रतिक्रिया-

ऐसे में वार्नर उस मंच पर भारत के प्रशंसकों का मनोरंजन करने में सक्षम नहीं होंगे। हाल ही में, ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ने टिकटॉक प्रतिबंध पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी और कहा कि देश के लोगों को सरकार के फैसले का सम्मान करना होगा।

इरफान को अगला हाफिज सईद बताए जाने के बाद मिला रिचा चड्ढा और ज्वाला गुट्टा का साथ

33 वर्षीय ने इंस्टाग्राम पर एक यूजर को जवाब देते हुए लिखा, "मैं भारत से इसे (टिकटॉक) प्रतिबंधित किए जाने के बारे में कुछ नहीं कर सकता। यह सरकार के फैसले और भारत में लोगों का सम्मान करना है।"

लॉकडाउन में टिकटॉक पर छा गए थे वार्नर-

लॉकडाउन में टिकटॉक पर छा गए थे वार्नर-

बता दें कि वॉर्नर के 5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। बता दें कि वार्नर ने 18 अप्रैल को अपने टिकटोक की शुरुआत की थी। भारत में काफी लोकप्रिय, 33 वर्षीय, वार्नर ने अपने गाने और डांस के साथ खुद को सोशल मीडिया स्टार के रूप में स्थापित किया है, और ज्यादातर लोकप्रिय भारतीय गीतों की धुनों पर ही उनके वीडियो आते हैं।

ये वीडियो वो टिकटॉक पर बनाते हैं जिसकी कुछ झलकियां वे इंस्टाग्राम पर भी दिखाते रहते हैं। कोरोनोवायरस महामारी के कारण क्रिकेट नहीं होने के कारण, बाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए यह खुद को व्यस्त रखने का एक तरीका ढूंढा था।

भारत सरकार ने 59 एप पर प्रतिबंध लगाया

भारत सरकार ने 59 एप पर प्रतिबंध लगाया

पिछले सप्ताह, भारत सरकार ने राष्ट्र के लोगों की सुरक्षा और निजी जानकारी की गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए 59 चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया। "यह कदम भारतीय मोबाइल और इंटरनेट उपयोगकर्ताओं के हितों की रक्षा करेगा। यह निर्णय भारतीय साइबर स्पेस की सुरक्षा और संप्रभुता सुनिश्चित करने के लिए एक लक्षित कदम है," सरकार के आदेश का एक हिस्सा ऐसे पढ़ा गया है।

मैंने नेट्स में गावस्कर जैसा खराब बल्लेबाज नहीं देखा- पूर्व भारतीय कीपर ने किया खुलासा

रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ प्रतिबंधित चीनी ऐप्स की मूल कंपनी, सरकार के आदेश के कारण $ 6 बिलियन का नुकसान होने की उम्मीद कर रही है।

Story first published: Saturday, July 4, 2020, 15:38 [IST]
Other articles published on Jul 4, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+