
साउथी ने की ये हरकत
दरअसल, हुआ कुछ ऐसा कि आस्ट्रेलिया की पहली पारी के लिए वार्नर के साथ रोरी बर्न्स बल्लेबाजी करने उतरे। सातवें ओवर की पहली गेंद का सामनो रोरी कर रहे थे जो 5 रन बनाकर खेल रहे थे। टिम साउथी ने यार्कर गेंद फेंकी जिसे रोरी ने बड़े अच्छे से खेला, लेकिन जैसे ही गेंद साउथी के हाथ में गई तो उन्होंने क्रीज पर खड़े रोरी को जोर से गेंद मार दी। गेंद रोरी के पैड पर जा लगी। हालांकि साउथी की इस हरकत पर रोरी ने कुछ नहीं कहा, वह सिर्फ देखते रहे कि ऐसा क्यों हुआ। साउथी भी बिना माफी मांगे मुस्कुराते हुए निकल गए, लेकिन उधर वार्नर ने उनकी क्लास लगा दी। वार्नर-साउथी के बीच फिर कुछ बात हुई।
दोनों के बीच हुई फिर ये बात
साउथी: वह बाहर था।
वॉर्नर ने जवाब दिया- ये गेंद उनके हाथ में लगी है।
साउदी ने कहा- वो विकेट के सामने खड़ा था।
वॉर्नर ने कहा- दोस्त तुम तो अच्छे आदमी थे।

9 रन बनाकर आउट हुए रोरी
बता दें कि आस्ट्रेलिया ने पहले दिन 4 विकेट खोकर 248 रन रन बना लिए है। मार्नस लाबुशाने 110 रनों पर खेल रहे हैं, जबकि ट्रेविस हेड 20 रन बनाकर क्रीज पर माैजूद हैं। वार्नर 43 रन बनाकर आउट हुए। वहीं रोरी 9 रन बनाकर ग्रैंडहोम का शिकार बने। स्टीव स्मिथ 43 तो मैथ्यू वेड 12 रन बनाकर पवेलियन लाैटे।


Click it and Unblock the Notifications
