VIDEO : एशेज में 2 रन पर आउट हुए डेविड वार्नर तो इंग्लैंड के फैंस ने की हूटिंग
नई दिल्ली। आस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाज डेविड वाॅर्नर करीब 16 महीने बाद सफेद जर्सी में नजर आए लेकिन उनके लिए टेस्ट क्रिकेट में खराब वापसी रही। इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच में ही वार्नर चारों खाने चित्त हो गए। बर्मिंघम के मैदान में टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे कंगारूओं को वार्नर के रूप में ही पहला झटका लगा जिन्हें स्टुअर्ट ब्राॅड की गेंद पर आउट होना पडा। वार्नर मैच के चाैथे ओवर की पांचवीं गेंद पर 2 रन बनाकर एल्बीडब्ल्यू का शिकार हो गए, जिसपर इंगलैंड के फैंस हूटिंग करते दिखे।
दिखाए सैंड पेपर
वार्नर जैसे ही पवेलियन की ओर लाैटने लगे तो पूरा स्टेडियम हूटिंग करने लग पड़ा। यहां तक कि इंग्लैंड के प्रशंसकों ने वार्नर को सैंडपेपर दिखाकर पुराने जख्म ताजा करने की भी कोई कसर नहीं छोड़ी। स्टेडियम में बैठा एक वर्ग सैंडपेपर लहराते दिखे। यहां तक कि उन्होंने सैंडपेपर स्टेडियम में फेंकने की कोशिश की।
बता दें कि बीते साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मुकाबले में डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ और कैमरन बैनक्रॉफ्ट बॉल से छेड़छाड़ के आरोप में पकड़े गए थे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तब कार्रवाई कर स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर पर 1-1 तो कैमरन बैनक्रॉफ्ट पर नौ महीने का प्रतिबंध लगाया था। इसी घटनाक्रम को लेकर इंगलैंड में हुए क्रिकेट वल्र्ड के दौरान भी इन प्लेयरों की खूब हूटिंग हुई थी।
YEEESSS @StuartBroad8!! GET IN!!
— England Cricket (@englandcricket) August 1, 2019
Scorecard/Clips: https://t.co/1J6wGj3xwv pic.twitter.com/UaYWyvOZec
ऑस्ट्रेलिया की टीम इंग्लैंड को एशेज सीरीज में उनके घर पर साल 2001 के बाद से अबतक नहीं हरा पाई है। टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान डेविड वार्नर ने कहा था, "ये खेल का अलग प्रारूप है। इंग्लैंड अपने घर पर खेल रही है। ऐसे में वो निश्चित तौर पर नई ऊर्जा के साथ मैदान में उतरेगी। वो हमारे जख्मों पर नमक छिड़कने का प्रयास करेंगे। इंग्लैंड की कोशिश होगी कि हम बिना वर्ल्ड कप और एशेज जीते ही वापस ऑस्ट्रेलिया लौटें।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
