For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बैन के बाद कप्तानी में वापस लौटे डेविड वार्नर, मिली इस टीम की कमान

नई दिल्ली। बॉल टेम्परिंग विवाद में एक साल के लिए बैन किए गए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व उपकप्तान डेविड वार्नर जल्द ही कप्तानी करते भी दिखेंगे। दरअसल विस्‍फोटक ओपनर डेविड वार्नर अब ग्‍लोबल टी-20 कनाडा लीग में विनिपेग हॉक्‍स की कप्‍तानी करते हुए नजर आएंगे। विनिपेग हॉक्‍स फ्रेंचाइजी ने टीम के नियमित कप्‍तान डवेन ब्रावो के निजी कारणों की वजह से टूर्नामेंट से नाम वापस लेने के बाद यह फैसला लिया है।

विनिपेग के कोच पाकिस्‍तान के दिग्‍गज वकार यूनुस ने कहा, 'मुझे पूरा भरोसा है कि वह (वार्नर) अच्छे कप्तान साबित होंगे। वह टीम मैन हैं। मैंने उन्हें आईपीएल में कप्तानी करते देखा है। वह अच्छे खिलाड़ी हैं और हमेशा अपने अनुभव को बांटने में विश्वास रखते हैं। वो आगे बढ़कर टीम का प्रतिनिधित्‍व करते हैं।'

सबसे दिलचस्‍प बात ये है कि क्रिकेट ऑस्‍ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस वर्ष मार्च में केपटाउन टेस्ट में बॉल टैंपरिंग मामले के बाद यह कहा था कि डेविड वार्नर अब कभी ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी नहीं कर सकेंगे।

हालांकि किसी लीग में उनके कप्तान बनने को लेकर कोई प्रतिबंध नहीं लगा था। गौरतलब है कि बॉल टेम्परिंग के इस मामले में स्टीव स्मिथ और कैमरन बैनक्रॉफ्ट भी फंसे थे। स्मिथ पर 12 महीने का जबकि मैदान पर गेंद से छेड़छाड़ करते पकड़े गए बैनक्रॉफ्ट पर 9 महीने का बैन लगा है। आपको बता दें कि काफी समय के बाद क्रिकेट में वापसी कर रहे वार्नर अभी तक अपना जलवा नहीं दिखा सके हैं।

वो 3 मैचों में अब तक 6 रन ही बना सके हैं। हालांकि अपनी कप्तानी में आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले वार्नर से उनकी टीम को उसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

Story first published: Wednesday, July 4, 2018, 19:01 [IST]
Other articles published on Jul 4, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+