
बताया दोनों को बेस्ट
वाॅर्नर ने एक बेवसाइट को दिए इंटरव्यू के दाैरान दोनों को तीनों फाॅर्मेट का बेस्ट बल्लेबाज बताया है। उन्होंने कहा, ''हां, आने वाली टेस्ट सीरीज के दौरान कोहली और साथी क्रिकेटर स्टीव स्मिथ के बीच मुकाबला देखना काफी दिलचस्प होगा। लेकिन वे दोनों साफ तौर से तीनों फॉर्मैट में दुनिया के बेस्ट बल्लेबाजों में से एक हैं। वाॅर्नर ने कहा, 'हमारे लिए, यह ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत है। हम इसे व्यक्तिगत मुकाबले के रूप में नहीं देखते हैं। अगर यह व्यक्तिगत है तो फिर यह गेंदबाज बनाम बल्लेबाज है। अंत में हमें अच्छा करना है। ऑस्ट्रेलिया में गेंदबाजी करने के लिए हमें अपनी लाइन और लेंथ के बारे में पता है। उम्मीद है कि गेंद और बल्ले के बीच शानदार मुकाबला देखने को मिलेगा।'

दोनों में है टेस्ट रैंकिंग में रेस
जहां तक स्टीव स्मिथ और कोहली का सवाल है, उन्होंने पिछले एक साल में कई बार नंबर एक टेस्ट रैंकिंग का आदान-प्रदान किया है। जब मार्च 2018 में बॉल टैंपरिंग कांड के कारण स्मिथ क्रिकेट से दूर थे, तो कोहली शीर्ष स्थान पर चले गए। लेकिन स्मिथ ने 2019 में इंग्लैंड के खिलाफ एशेज में वापसी की, जहां उन्होंने रनों का अंबार लगा दिया और वह फिर टेस्ट रैंकिंग में पहले स्थान पर आ गए। इस साल की शुरुआत में, स्मिथ ने भारत के खिलाफ बेंगलुरु में एकदिवसीय शतक भी बनाया था।

दोनों का क्रिकेट करियर
बता दें कि कोहली 86 टेस्ट मैचों में 27 शतक के साथ 7240 रन बना चुके हैं, जबकि 248 वनडे मैचों में 43 शतक के साथ 11867 रन बना चुके हैं। 81 टी20 मैचों में उनके नाम 2794 रन दर्ज हैं। वहीं दूसरी ओर स्मिथ 73 टेस्ट मैचों में 26 शतक के साथ 7227 रन बना चुके हैं, जबकि 125 वनडे में 9 शतक के साथ 4162 रन बना चुके हैं। उन्होंने 39 टी20 मैचों में 681 रन बनाए हैं।


Click it and Unblock the Notifications
