नई दिल्ली। बॉल टेम्परिंग विवाद में फंसे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। इस विवाद ने अब उनके क्रिकेट करियर पर गहरा दाग लगा दिया है। दरअसल पहले स्टीव स्मिथ को आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स ने कप्तानी से हटा दिया था अब डेविड वार्नर पर गाज गिरी है।
डेविड वार्नर ने आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी से छोड़ दी है। सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के. शाहनुगम ने कहा है कि "हाल की घटनाओं के मद्देनजर, डेविड वार्नर ने सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान के रूप में पद छोड़ दिया है। टीम के नए कप्तान की जल्द ही घोषणा की जाएगी।"
“In light of recent events, David Warner has stepped down as captain of SunRisers Hyderabad. The new captain of the Team will be announced shortly.” – K.Shanmugam, CEO, SunRisers Hyderabad
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) March 28, 2018
आपको बता दें कि स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर और कैमरन बेनक्रॉफ्ट को दक्षिण अफ्रीका के वापस ऑस्ट्रेलिया लौटना के लिए कहा गया है। जिसके बाद इन तीनों पर ऑस्ट्रेलिया में सुनवाई होगी। इस मामले में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ जेम्स सदरलैंड ने मंगलवार रात को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जानकारी दी। हालांकि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में भूचाल लाने वाले बॉल टेम्परिंग विवाद में अभी अंतिम फैसला नहीं हो पाया है।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने फिलहाल इस मामले में शामिल तीनों खिलाड़ियों स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरन बैनक्रॉफ्ट को सस्पेंड कर उन्हें स्वदेश लौटने का फरमान सुना दिया है। जेम्स सदरलैंड ने बताया कि तीनों खिलाड़ियों पर अगले 24 घंटे में अंतिम निर्णय ले लिया जाएगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का अंतिम फैसला आने से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने वार्नर को टीम की कप्तानी से हटा दिया है। हालांकि टीम ने नए कप्तान की घोषणा नहीं की है लेकिन माना जा रहा है कि टीम में नए कप्तान इन चार खिलाड़ियों में से चुना जाएगा।
हाालंकि कतार में सबसे आगे न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन दिखते हैं। विलियमसन के अलावा मनीष पांडे, शिखर धवन और शाकिब अल हसन भी लाइन में हैं।