For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वार्नर ने खेली पिंक बॉल से सबसे बड़ी पारी, जानिए गेंदबाजों में किसके नाम है ऐसा कारनामा

नई दिल्ली: डेविड वार्नर के नाम इस समय पिंक बॉल से सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड बन चुका है। पाकिस्तान के खिलाफ एडिलेड टेस्ट में वार्नर ने पहली पारी में 418 गेंदों का सामना करके 335 रन बनाए थे। यह पिंक बॉल टेस्ट में अब तक किसी भी बल्लेबाज का बनाया सर्वाधिक स्कोर है। पिंक बॉल टेस्ट को अक्सर गेंदबाजों के नाम जाता जाता है और एडिलेड में भी पाकिस्तान की पारी के दौरान ऐसा देखने को मिला लेकिन ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाज पिंक बॉल मैजिक से पूरी तरह अछूते साबित हुए।

वार्नर जैसा कमाल गेंद से दिखाने वाला खिलाड़ी कौन?

वार्नर जैसा कमाल गेंद से दिखाने वाला खिलाड़ी कौन?

उन्होंने पहली पारी में केवल 3 विकेट के नुकसान पर 589 रन बनाए और तब पारी समाप्ति की घोषणा कर दी जब वार्नर ब्रायन लारा का टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक स्कोर (400) बनाने का रिकॉर्ड तोड़ने की और बढ़ते हुए दिखाई दे रहे थे। वार्नर की पारी जहां पिंक बॉल में बल्लेबाजों का दबदबा दिखाती है तो वहीं यह सवाल भी दिमाग में कौंध जाता है कि गेंदबाजी के लिए जाने जानी वाली इस गेंद से वैसा ही कारनाम किसने किया है जो एडिलेड में बल्ले से डेविड वार्नर दिखा चुके हैं।

पेसर नहीं स्पिनर के नाम है ये रिकॉर्ड-

पेसर नहीं स्पिनर के नाम है ये रिकॉर्ड-

यानी जिस तरह से वार्नर के नाम पिंक बॉल से सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड है उसी तरह से ऐसा कौन सा गेंदबाज है जिसके नाम इस गेंद से एक पारी में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड है? ऐसे गेंदबाज का नाम है देवेंद्र बिशू। 34 साल के बिशू वेस्टइंडीज के दाएं हाथ के लेग स्पिनर हैं और उन्होंने अक्टूबर 2016 के दौरान यह कारनामा किया था। बिशु ने तब पाकिस्तान के ही खिलाफ 13.5 ओवर में 49 रन देकर 8 विकेट लिए थे जो डे-नाइट टेस्ट में एक पारी में की गई अब तक की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी है। यह मैच इसलिए भी खास है क्योंकि डेविड वार्नर ने इसी मैच में तिहरा शतक लगाने वाले अजहर अली का रिकॉर्ड तोड़ा है।

नंबर 3 पर भी बैटिंग कर सकते हैं उमेश, जानिए यादव के नए रोल पर क्या बोले विराट

पाकिस्तान-वेस्टइंडीज का वह रिकॉर्ड तोड़ मैच

पाकिस्तान-वेस्टइंडीज का वह रिकॉर्ड तोड़ मैच

अजहर अली ने इस मैच की पहली पारी में 469 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 302 रनों की पारी खेली थी। यह पारी अब डे-नाइट टेस्ट में खेली गई दूसरी सर्वाच्च पारी है। दुबई में खेला गया यह टेस्ट पाकिस्तान ने 56 रनों से जीता था। पिंक बॉल से दूसरी बेस्ट गेंदबाजी करने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस के नाम हैं जिन्होंने 24 जनवरी 2019 को ब्रिसबेन में श्रीलंका के खिलाफ 15 ओवर में 23 रन देकर 6 विकेट लिए थे। वहीं अगर किसी भारतीय गेंदबाज की बात करें तो भारत के पहले ही डे-नाइट टेस्ट में 5 विकेट लेने वाले ईशांत शर्मा इस लिस्ट में 8वें नंबर पर हैं। उन्होंने हाल ही में ईडन गार्डन्स पर बांग्लादेश के खिलाफ 12 ओवरों में 22 रन देकर 5 विकेट लिए थे।

Story first published: Sunday, December 1, 2019, 22:28 [IST]
Other articles published on Dec 1, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+