वार्नर के तूफान में बह गई धोनी की चेन्नई सुपरकिंग
चेन्नई। इंग्लैंड दौरे से शुरू हुआ कप्तान धोनी का खराब दौर अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। चैंपियन लीग में उनकी टीम न्यू साउथ वेल्स से हारकर बाहर हो गई। ऑस्ट्रेलिया टीम न्यू साउथ वेल्स के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर की धमाकेदार पारी ने गत विजेता चेन्नई सुपरकिंग की चैंपियन लीग से छुट्टी कर दी। वार्नर ने चेन्नई के गेंदबाजों की धुनाई करते हुए मात्र 69 गेंदों पर 135 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 11 चौके और 8 छक्के लगाए। वार्नर की धुआंधार पारी की मदद से न्यू साउथ वेल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 201 रन का पहाड़ जैसा स्कोर बनाया। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई टीम 155 रन बनाकर आलआउट हो गई।
सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए दोनों टीमों के लिए यह मैच करो या मरो की स्थिति वाला था। हारने वाली टीम का पत्ता कटना तय था और जीतने वाली टीम की सेमीफाइनल में जगह पक्की होनी थी। इस अहम मुकाबले में वार्नर ने ऐसी धूम मचाई कि धोनी के गेंदबाजों और फील्डरों के पसीने छूट गए। वार्नर के निशाने पर उनके ही देश के गेंदबाज डग बॉलिंजर रहे। जिन्होंने 3 ओवरों में ही 48 रन दे दिए। गेंदबाजों में केवल कुलसेखरा और अश्विन को ही 1-1 विकेट हासिल हुआ।
बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई को सलामी बल्लेबाजों हसी और मुरली विजय ने तेज शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 6 ओवरों में 51 रन जोड़े। इसके बाद टीम दबाव में आ गई। कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। पूरी टीम 19वें ओवर में 155 रनों पर पवेलियन लौट गई। इस तरह चेन्नई की टीम को 46 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही चेन्नई की टीम का इस टूर्नामेंट में सफर पूरा हो गया। टूर्नामेंट में चेन्नई की टीम को केवल 1 जीत नसीब हुई।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications