For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

डेविड वार्नर IPL के मेगा ऑक्शन में अपना नाम देने के लिए तैयार, SRH से है रिलीज की उम्मीद

नई दिल्लीः ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर का नाम आईपीएल में बहुत प्रतिष्ठा से लिया जाता है क्योंकि वे दुनिया की इस सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में बहुत शानदार काम कर चुके हैं। वे यहां ना केवल टॉप के रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे बल्कि सनराइजर्स हैदाराबाद के एक बेहतरीन लीडर भी रहे।

इस बार हालांकि वार्नर के लिए चीजें बहुत अच्छी नहीं रही क्योंकि आईपीएल 2021 सीजन के दौरान उनको ना केवल कप्तानी से हाथ धोना पड़ा बल्कि टीम की प्लेइंग इलेवन से भी बाहर कर दिए गए। इतनी चीजें होने के बाद वार्नर का मानना है कि सनराइजर्स हैदराबाद के लिए उनका सफर शानदार रहा है।

अब डेविड वार्नर के फैंस के लिए अच्छी खबर है कि खुद उन्होंने पुष्टि की है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मेगा नीलामी में अपना नाम रखेंगे। उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) द्वारा बीच सीजन में कप्तानी छीनने के बाद रिलीज किए जाने की उम्मीद है।

सनराइजर्स के लिए पहली बार वार्नर का बल्ला नहीं चला, उन्होंने आठ पारियों में 107.73 के स्ट्राइक रेट से केवल 195 रन बनाए। ऐसी संभावना है कि SRH मेगा नीलामी से पहले केन विलियमसन और राशिद खान को रिटेन कर सकता है। ऐसे में वार्नर एक नई फ्रेंचाइजी के लिए खेलने के लिए उत्सुक हैं।

35 वर्षीय ने ऑस्ट्रेलियाई रेडियो स्टेशन सेन से बात करते हुए कहा, "मैं अपना नाम नीलामी में रखूंगा। आईपीएल के ताजा संकेत कुछ ऐसे हैं कि शायद मुझे सनराइजर्स द्वारा रिटेन नहीं किया जाएगा, इसलिए मैं एक नई शुरुआत की उम्मीद कर रहा हूं। "

डेविड वार्नर को दूसरे चरण के दौरान केवल दो मैचों के बाद रन नहीं बनाने के कारण SRH टीम से बाहर कर दिया गया था। उसी के बारे में बोलते हुए बाएं हाथ के बल्लेबाज ने कहा कि उन्हें इसके बारे में किसी ने सही कारण नहीं बताया। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि टीम से बाहर बैठना कठिन था और सबसे महत्वपूर्ण बात ये कि वे टीम के साथ स्टेडियम की यात्रा भी नहीं कर सकते थे।

वार्नर को लगता है कि उनको शायद कभी इन सवालों को जवाब मिले कि उनके साथ ऐसा क्यों किया गया। उन्होंने कहा कि वे मैदान पर ना खिलाड़ियों के लिए ड्रिंक ले जा पा रहे थे और ना ही कुछ और कर पा रहे थे।

Story first published: Thursday, October 28, 2021, 19:07 [IST]
Other articles published on Oct 28, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+