Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विश्व कप : वेस्टइंडीज ने टॉस जीत चुनी बल्लेबाजी

पर्थ| वेस्टइंडीज ने शुक्रवार को वेस्टर्न आस्ट्रेलिया क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड (वाका) पर भात के खिलाफ आईसीसी विश्व कप-2015 के पूल-बी मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कैरेबियाई टीम के कप्तान जेसन होल्डर ने कहा कि वाका की पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी लग रही है और हम अच्छा स्कोर खड़ा कर उसका बचाव करना चाहेंगे। दूसरी ओर भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने कहा कि यह विकेट दूसरी पारी में बहुत नहीं बदलेगी इसलिए वह लक्ष्य का पीछा करने को लेकर हताश नहीं हैं।

कैरेबियाई टीम में स्पिन गेंदबाज सुलेमान बेन की जगह तेज गेंदबाज केमर रोच को बुलाया गया है, जबकि भारतीय टीम में मोहम्मद समी, भुवनेश्वर कुमार की जगह लेंगे।

भारत अब तक अपने तीनों मैच पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ जीत चुका है तथा पूल-बी में छह अंकों के साथ शीर्ष पर है। दूसरी ओर कैरेबियाई टीम अब तक खेले चार में से दो मैच ही जीत सका है। आयरलैंड और द. अफ्रीका के हाथों उसे हार झेलनी पड़ी, जबकि पाकिस्तान और जिम्बाब्वे को हराने में वह कामयाब रहा है।

कैरेबियाई टीम चार में से तीन मैचों में पहले बल्लेबाजी करते हुए 300 से अधिक का स्कोर खड़ा करने में सफल रही है, तो दूसरी ओर भारतीय गेंदबाजी टूनार्मेंट में अब तक सर्वाधिक किफायती रही है।

भारतीय टीम का क्वार्टर फाइनल में पहुंचना जहां लगभग तय हो चुका है, वहां वेस्टइंडीज के लिए यह एक अहम मैच है।

टीमें :

भारत : शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान/विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, मोहित शर्मा, मोहम्मद समी।

वेस्टइंडीज : क्रिस गेल, ड्वायन स्मिथ, मार्लन सैमुअल्स, लेंडिल सिमंस, जोनाथन कार्टर, दिनेश रामदीन (विकेटकीपर), डारेन सैमी, आंद्रे रसेल, जेसन होल्डर (कप्तान), जेरोम टेलर, केमर रोच।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+