Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL: सबसे ज्यादा चौके-छक्के खा चुका है मुंबई का ये तेज गेंदबाज

आईपीएल 10 समाप्ती की ओर है। इस सीजन में भी हर बार की तरह रिकॉर्डों की बारिश हुई। लगभग हर मैच में रिकॉर्ड बने कोई शानदार रहा तो कई शर्मनाक। वैसे इस सीजन में भी गेंद और बल्ले की जगब की टक्कर देखने को मिली। लेकिन मुंबई का एक तेज गेंदबाज अपनी गेंद से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सका और एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। जी हां, हम बात कर रहे हैं मिशेल मैक्कलेघन की। आईपीएल में मुंबई की तरफ से खेल रहा न्यूजीलैंड का ये तेज गेंदबाज इस सीजन में अब तक सबसे ज्यादा चौके-छक्के खा चुका है। आईपीएल 10 में मैक्कलेघन की गेंदों पर अब तक 74 बाउंड्री लग चुकी हैं। ये मौजूदा सीजन में किसी गेंदबाज की गेंदों की पर लगे चौकों-छक्कों की सबसे ज्यादा संख्या है।

पावरप्ले में करता है राज
हालांकि पावरप्ले में उन्होंने एक शानादार रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। मिशेल ने आईपीएल 10 में पावरप्ले में अब तक 10 विकेट चटकाए हैं। पुणे के खिलाफ राहुल त्रिपाठी को आउट करने के साथ ही उन्होंने ये कारनामा अपने नाम दर्ज कर लिया। बता दें कि आईपीएल के मौजूदा सीजन में पावरप्ले में ये किसी गेंदबाज द्वारा हासिल किए गए विकेटों की सबसे ज्यादा संख्या (10) है। दूसरे नंबर पर हैं पंजाब के संदीप शर्मा हैं।

धोनी की आंधी ने बहे मिशेल
संदीप ने पावरप्ले में 9 विकेट हासिल किए। हालांकि पंजाब का सफर अब सामाप्त हो चुका है। आपको बता दें कि मंगलवार को धोनी के बल्ले की आंधी ने मिचेल को भी नहीं बख्शा। मिशेल ने मंगलवार को खेले गए मुकाबले में एक ओवर में 26 रन खर्च किए। मिशेल ने इस सीजन में ऐसा तीसरी बार किया है। जो कि सबसे ज्यादा है। आपको बता दें कि मुंबई के खिलाफ 19वें ओवर में धोनी ने 26 रन ठोक डाले। पुणे ने ये मैच 20 रनों से जीता और सीधे फाइनल में प्रवेश कर गई।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+