For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL में चला डेविड वाॅर्नर का बल्ला, गाैतम गंभीर को पछाड़कर बनाया बड़ा रिकाॅर्ड

नई दिल्ली। बाॅल टेंपरिंग के कारण बदनामी झेल चुके डेविड वाॅर्नर ने जबरदस्त वापसी की है। वाॅर्नर ने आईपीएल के दूसरे मैच में कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ धमाकेदार पारी खेल साबित कर दिया कि एक साल क्रिकेट से दूर रहने के बालजूद वो बल्ला चलाना भूले नहीं हैं। वाॅर्नर ने सनराइडर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए 53 गेंदों में 85 रनों की पारी खेली। इसी के साथ उन्होंने गाैतम गंभीर को एक रिकाॅर्ड के मामले में पीछे छोड़ दिया है।

दरअसल, वाॅर्नर आईपीएल में सर्वाधिक अर्धशतक लगाने के मामले में गंभीर से आगे निकल गए हैं। वाॅर्नर के बल्ले से निकला यह उनका 37वां अर्धशतक था, इसी के साथ वह आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। गंभीर के नाम 36 अर्धशतक हैं। वहीं तीसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स के सुरेश रैना हैं। रैना ने 35 अर्धशतक लगाए हैं। वाॅर्नर इस सीजन में पहला अर्धशतक जड़ने वाले भी खिलाड़ी बन गए हैं।

बता दें कि वॉर्नर की इस पारी में 9 चौके और तीन छक्के भी शामिल रहे। वॉर्नर ने पहले विकेट के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो के साथ मिलकर 118 रन की साझेदारी की। 13वें ओवर में स्पिनर पीयूष चावला ने यह साझेदारी तोड़ी। वॉर्नर का रिकॉर्ड ईडन गार्डंस में बेहद शर्मनाक रहा था। वाॅईनर ने यहां अपने पिछले सात मुकाबलों में सिर्फ 73 रन (0, 21, 4, 4, 18 और 26) ही बनाए थे। मगर आज नए इरादे के साथ उतरे इस सलामी बल्लेबाज ने कोलकाता के हर गेंदबाज की बराबर धुनाई करते हुए यह कमाल कर दिखाया।

Story first published: Sunday, March 24, 2019, 18:19 [IST]
Other articles published on Mar 24, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+