For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'750 नॉट आउट': लारा का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए एक और मौका चाहते हैं वार्नर

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर के लिए यह याद रखने लायक सप्ताह साबित हुआ है। बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ने एडिलेड में पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में अपना पहला तिहरा शतक ठोककर टीम की बड़ी जीत में अहम भूमिका निभाई थी। वार्नर पहली पारी में 335 रन पर नाबाद रहे और उन्होंने टेस्ट क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के लिए लंबी पारी खेलने के रिकॉर्ड में डॉन ब्रैडमैन को भी पार किया।

लेकिन एक मील का पत्थर, जिसे वह पार नहीं कर सके, वह ब्रायन लारा का एक टेस्ट पारी में 400 रन बनाने का रिकॉर्ड था जो किसी भी खिलाड़ी द्वारा एक टेस्ट पारी में बनाया गया अब तक का सर्वोच्च स्कोर है।

ट्रिपल सेंचुरी के बाद लारा से मिले वार्नर-

ट्रिपल सेंचुरी के बाद लारा से मिले वार्नर-

इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद, 33 वर्षीय वार्नर को वेस्टइंडीज के दिग्गज के साथ ऑस्ट्रेलियन ओपन गोल्फ टूर्नामेंट के मौके पर मिलने का मौका मिला है। इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में, वार्नर ने लारा के साथ एक तस्वीर साझा की। कैप्शन में, उन्होंने लिखा है: "लीजेंड के साथ होना शानदार है। हो सकता है कि एक दिन मुझे 400 रन बनाने का एक और मौका मिलेगा। "

"735 नॉट आउट! डेविड वार्नर, बधाई !!

लारा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर दोनों क्रिकेटरों की एक तस्वीर साझा की है जिसके कैप्शन में, उन्होंने एक विशेष संदेश लिखा: "735 नॉट आउट! डेविड वार्नर, बधाई !!

IND vs WI: भारत ने खिलाफ सीरीज से पहले वेस्टइंडीज को मिला नया बैटिंग कोच

बता दें कि वार्नर के पास 400 रनों के पार जाने का मौका था, लेकिन कप्तान टिम पेन ने ऑस्ट्रेलिया की पारी 589-3 पर घोषित कर दी। जवाब में, पाकिस्तान को पहली पारी में 302 रन पर समेट दिया गया, और फिर उसे फिर से बल्लेबाजी करने के लिए कहा गया। दूसरी पारी में मेहमान टीम 239 रन ही बना सकी और मेजबान टीम को पारी और 48 रनों से जीत हासिल हुई थी।

मैन ऑफ द मैच और सीरीज रहे थे वार्नर

मैन ऑफ द मैच और सीरीज रहे थे वार्नर

मैच के बाद, वार्नर को मैन ऑफ द मैच और सीरीज ट्रॉफी दी गई थी। उन्होंने कहा: मैंने खुद को सपोर्ट किया और बस इसका आनंद लिया। अब जब मैं क्रिकेट में वापस आ गया हूं, तो मैं इसका आनंद ले रहा हूं और पहले से ज्यादा रनों के लिए भूखा हूं। हम एक अच्छी टीम (न्यूजीलैंड पर) के खिलाफ आने वाले हैं। यह हमेशा एक अच्छी प्रतियोगिता होती है। "

उन्होंने कहा: "हालात शायद पर्थ में उनके गेंदबाजी अटैक के अनुरूप हैं और हमें यह देखने की जरूरत है कि विकेट कैसे तैयार किए गए हैं । मैं नेट पर वापस जाऊंगा और कठिन अभ्यास करूंगा। मैं अपनी पूरी कोशिश करूंगा।"

Story first published: Wednesday, December 4, 2019, 12:25 [IST]
Other articles published on Dec 4, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+