IPL 2019: सनराइजर्स हैदराबाद का साथ छोड़ने पर भावुक हुए डेविड वाॅर्नर, कही ये बातें
नई दिल्ली। आईपीएल टूर्नामेंट के 48वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद(Sunrisers Hyderabad) ने किंग्स इलेवन पंजाब(Kings XI Punjab) को 45 रनों से हरा दिया। मैच के हीरो रहे डेविड वाॅर्नर(David Warner) जिन्होंने 56 गेंदों में 81 रनों की पारी खेली। हैदराबाद ने 12 मैचों में 12 अंकों के साथ चाैथे स्थान पर जगह बनाई हुई है। उन्हें प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपने बचे 2 मैच जीतने होंगे, लेकिन वो भी वाॅर्नर के बिना। वाॅर्नर का यह आखिरी मैच रहा। वह विश्व कप की तैयारी के लिए स्वदेश लाैटेंगे। टीम का बीच में ही साथ छोड़ने पर वाॅर्नर भावुक होते देखे और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम(Instagram) के जरिए सबका धन्यवाद किया।
|
दिया यह संदेश
वाॅर्नर ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर सबका शुक्रिया करते हुए कहा- मैं न केवल इस सीजन के लिए, बल्कि पिछले वर्ष के लिए भी आपके समर्थन के लिए हैदराबाद परिवार के प्रति अपना आभार व्यक्त नहीं कर सकता। यह लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहा है लेकिन लड़कों के बीच वापस आना बहुत अच्छा था। मालिकों, सहयोगी स्टाफ, खिलाड़ियों, सोशल मीडिया टीम और प्रशंसकों ने मेरा खुले हाथों से स्वागत किया जिसके लिए सबका बहुत-बहुत धन्यवाद। मुझे वहाँ वापस जाने में अच्छी तरह से मजा आया, विलो(बल्ले) से आनंद उठाया। टूर्नामेंट को खत्म करने के लिए अन्य दोस्तों को शुभकामनाएं।
गे नहीं हैं जेम्स फॉकनर, बताया रिलेशनशिप वाली तस्वीर का सच
|
परिवार के लिए कही यह बात
मेरे लिए परिवार का अर्थ है दुनिया और उनके पास होने पर जब मैं जो भी करता हूं उससे मुझे बहुत आराम मिलता है। अगली बार जब परिवार का दौरा होगा तो 3 छोटे वार्नर बच्चे होंगे। तो वहीं आईपीएल में अच्छे प्रदर्शन के लिए वार्नर की पत्नी कैंडिस वार्नर ने भी तारीफ की। कैंडिस ने ट्वीट करते हुए लिखा कि डेविड वार्नर आपने इस सीजन को बेहतर तरीके से खत्म किया। लड़कियों और मुझे हमेशा आप पर गर्व रहा है। आपका काम नैतिक रहा है और आपका रवैया भी कभी हार ना मानने वाला रहा है। हम आपसे प्यार करते हैं।
VIDEO : हसन अली ने नहीं लिया कैच फिर भी अंपायर ने बल्लेबाज को दिया आउट!
|
इस सीजन में हैं अभी तक सबसे ज्यादा रन
बता दें कि वाॅर्नर पिछला सीजन बाॅल टेंपरिंग में दोषी पाए जाने के कारण नहीं खेल पाए थे, लेकिन इस सीजन में उन्होंने अपने बल्ले से सबको प्रभावित किया है। वाॅर्नर ने इस सीजन में खेले 12 मैचों में 69.20 की औसत से 692 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक व 8 अर्धशतक शामिल रहे हैं। इस दाैरान उन्होंने 57 चाैके व 21 छक्के लगाए। अभी तक वाॅर्नर इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
