For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

डेविड वॉर्नर टेस्ट टीम से भी हो सकते हैं बाहर, ऑस्ट्रेलिया के कोच ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज डेविड वॉर्नर भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में फील्डिंग के दौरान घायल हो गए थे, जिसके बाद वह सीरीज के आखिरी वनडे और टी-20 सीरीज से बाहर हो गए। हालांकि टीम को उम्मीद थी कि वह टेस्ट सीरीज तक ठीक होकर टीम में वापसी कर सकते हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर के बयान से ऐसा होता नहीं दिख रहा है। लैंगर ने कहा कि मैं इस बात पर अपनी सांसें नहीं रोक रहा हूं कि डेविड वॉर्नर भारत के खिलाफ पहले टेस्ट तक ठीक हो जाएंगे। बता दें कि भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज 17 दिसंबर से शुरू हो रही है।

गौरतलब है कि डेविड वॉर्नर दूसरे वनडे में फील्डिंग के दौरान गेंद को रोकते समय घायल हो गए थे। जिसके चलते वह आखिरी वनडे और टी-20 सीरीज से पहले ही बाहर हो चुके हैं। उनकी जगह टीम मे डार्सी शॉर्ट को जगह दी गई है। लैंगर ने कहा कि वॉर्नर की ग्रोइंस में खिंचाव आ गया है और मुझे बताया गया है कि यह काफी दर्दनाक चोट है। ऐसा लग रहा था कि उन्हें बंदूक से गोली लगी है। चोटिल होने के बाद वॉर्नर चेंजिंग रूम में जबरदस्त दर्द महसूस कर रहे थे। हम अभी कैनबरा पहुंचे हैं, इसलिए हम अब उन्हें दोबारा अगले 5-6 दिन नहीं देख पाएंगे।

लैंगर ने कहा कि मैं इस बात पर अपनी सांस नहीं रोक रहाहूं कि वॉर्नर पहले टेस्ट तक फिट हो जाएंगे, लेकिन मुझे पता है कि वह इस स्तर के खिलाड़ी हैं कि वह टीम में वापसी के लिए हर संभव कोशिश करेंगे। हम देखते हैं कि आगे क्या होता है, लेकिन उनका जाना हमारे लिए निसंदेह बड़ा नुकसान है। अगर वॉर्नर की टीम में वापसी नहीं हो पाती है तो लैंगर के लिए एक मुश्किल आसाना हो जाएगी कि उन्हें जो बर्न्स और विल पोक्सी में से किसी एक को नहीं चुनना होगा। खुद लैंगर ने हंसते हुए कहा कि इससे थोड़ा दबाव भी कम होता है। मुझे थोड़ सुकून जरूर है। हमने कुछ मैच जीते हैं, ऐसे में मुझे इस बात की चिंता करने की जरूरत नहीं है कि हम किसे टीम में चुनेंगे।

ऑस्ट्रेलिया के कोच ने कहा कि मैंने पहले भी बहुत बार कहा है कि बतौर कोच सबसे मुश्किल काम होता है टीम का चयन, लेकिन हमारे पास ऑस्ट्रेलिया ए गेम हैं जो जल्द ही शुरू होने वाले हैं, ऐसे में यह अच्छा मौका उन लड़कों के लिए होगा जो इंडिया ए के खिलाफ अच्छा खेल दिखाकर टीम में अपनी जगह बनाना चाहते हैं। भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में कौन खेलेगा इसपर हम काम करेंगे, लेकिन लड़कों के पास इंडिया-ए मैच में अच्छा प्रदर्शन कर अपना मौका बनाने का मौका है।

Story first published: Tuesday, December 1, 2020, 10:45 [IST]
Other articles published on Dec 1, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+