कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एक अदद जीत को तरस रही टीम इंडिया के बचाव में कंगारू बल्लेबाज डेविड वार्नर उतर आये हैं। उन्होंने रोहित शर्मा, रहाणे और कोहली की जमकर तारीफ की। वार्नर ने कहा कि रोहित ने पहले दोनों ही वनडे में शतक जड़ा लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से टीम को हार का सामना करना पड़ा। तीसरे मैच में विराट कोहली ने शानदार सैकड़ा जड़ा लेकिन एक बार फिर से टीम को हार का सामना करना पड़ा।
टी-20 टीम में मोहम्मद शमी की जगह जसप्रीत को मिली जगह
धोनी चाहते हैं उनकी समीक्षा जनहित याचिका के जरिए हो
डेविड वार्नर ने कहा कि रोहित, विराट और रहाणे सफेद गेंद के बेहतरीन खिलाड़ी हैं। ये तीनों ही खिलाड़ी लगातार जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया 309, 308 और 295 रन का स्कोर तीनों ही मैच में बचा नहीं सकी। बुधवार को होने वाले चौथे वनडे में भी भारत के सामने बड़ी चुनौती है। कैनबरा की पिच भी बल्लेबाजों को मददगार साबित होने वाली है। वहीं वार्नर भी चौथे वनडे में बतौर ओपनर टीम में वापसी करेंगे वह शॉन मार्स की जगह लेंगे।
वार्नर पिता बनने वाले थे जिसके चलते उन्होंने पैटरनिटी लीव ली थी और दूसरे,तीसरे वनडे में टीम के लिए उपलब्ध नहीं थे। वार्नर ने कहा कि भारत का टॉप ऑर्डर बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहा है। रोहित शर्मा मेरे खयाल से सफेद गेंद के बेहतरीन खिलाड़ी हैं। विराट कोली को मध्यक्रम का चट्टान करार देते हुए वार्नर ने कहा कि कोहली आखिरकार कोहली हैं। उसके बाद रहाणे हर तरह के शाट खेलने में सक्षम हैं। वह बड़े शॉट भी खेल सकते हैं।